Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 8, 2024

मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के ड्रेस कोड पर बंजरग दल एवं हिन्दू संगठनों ने कराई आपत्ति दर्ज मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के ड्रेस कोड में लगें ईसाई धर्म के प्रतिक चिन्ह पर शिक्षा विभाग से बजरंग दल एवं हिन्दू संगठनों ने की शिकायत मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के द्वारा पहने रक्षासूत्र व कलावे पर स्कूल प्रबंधन के जुर्माना पर बजरंग दल व हिन्दू संगठनों के द्वारा विरोध

 मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के ड्रेस कोड पर बंजरग दल एवं हिन्दू संगठनों ने कराई आपत्ति दर्ज



मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के ड्रेस कोड में लगें ईसाई धर्म के प्रतिक चिन्ह पर शिक्षा विभाग से बजरंग दल एवं हिन्दू संगठनों ने की शिकायत


मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के द्वारा पहने रक्षासूत्र व कलावे पर स्कूल प्रबंधन के जुर्माना पर बजरंग दल व हिन्दू संगठनों के द्वारा विरोध


सरायपाली विगत: कुछ महिनों पहले मिशन स्कूल कुटेला विद्यार्थियों के लिए बुधवार व शनिवार के दिनों में अलग ड्रेस कोड अनिवार्य किया है, 




ड्रेस कोड पर लगे मोनो पर ईसाई धर्म के प्रतिक बाइबिल व क्रास चिन्ह पर विवाद की स्थिति खड़ा हो गया जहां बजरंग दल एवं हिन्दू संगठनों ने शिक्षा विभाग, अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी एवं थाना प्रभारी सरायपाली के समक्ष दंडात्मक कार्यवाही हेतु अपना लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, 




बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख मयंक पाणीग्राही ने बताया कि मिशन स्कूल कुटेला में 90% हिन्दू विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इस तरह विद्यार्थियों के ऊपर जबरन हिन्दू विरोधी गतिविधियों का नियम लागू कर हिन्दू धर्म के आस्था पर पूर्व से खिलवाड़ करते आ रहे हैं, इसके साथ-साथ हिन्दू विद्यार्थियों के पहने रक्षासूत्र व कलावा, तिलक लगाने पर स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों के द्वारा जुर्माना की धमकी भी दिया जाता है, धर्म जागरण प्रमुख योगेश शर्मा ने बताया कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र में शिक्षण संस्थान में किसी भी धर्म का प्रचार पूर्णतः वर्जित है, इस तरह का कुकृत्य असंवैधानिक एवं समाज के समान दृष्टिकोण भावनाओं के लिए घातक है, भाजपा के पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष विजय प्रधान ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मिशन स्कूल कुटेला में राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के बाद भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारे पर भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा रोक लगाया जा चुका था, जिसे विजय प्रधान एवं उनके समर्थकों ने संज्ञान में लेकर विरोध प्रकट करने पर नारे को यथावत् चालू रखा गया था, मिशन स्कूल कुटेला में इस तरह की ईसाई धर्म को प्राथमिकता की गतिविधियां बीच-बीच में अनेकों बार देखा जा चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग के लापरवाही के चलते कोई भी कार्यवाही या जांच अब तक नहीं किया गया है। उक्त घटना पर आक्रोशित हिन्दू समाज एवं बजरंग दल ने शिक्षा विभाग एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी व थाना प्रभारी सरायपाली के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अविलंब इस तरह की गतिविधियों में अंकुश लगाकर हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की एवं उचित कार्यवाही नहीं की स्थिति में बजरंग एवं हिन्दू संगठनों ने व्यापक धरना प्रदर्शन की बात कहीं, आवेदन माध्यम विरोध व्यक्त करने विहिप के प्रखंड कोषाध्यक्ष विकास महापात्र, बजरंग दल प्रखंड संयोजक प्रदीप साहू, सहसंयोजक नंदन सिंह, विवेक शर्मा, नरेन्द्र मांझी व अन्य हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होकर अपना आक्रोश व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad