जिला सिवनी मध्यप्रदेश
उच्च कार्यों के प्रति शिक्षक हुए सम्मानित
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम
सी एन आई न्यूज सिवनी जिला सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम जो कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें कई शिक्षकों को अपने कार्यों के प्रति सम्मानित किया गया।
जिसमें विकासखंड लखनादौन, के जनशिक्षा केंद्र आदेगांव अंतर्गत प्राथमिक शाला नीमटोला शिक्षक श्री अनिल धुर्वे, माध्यमिक शाला शिक्षिका आभा सोनी जिनके द्वारा शैक्षिणक गतिविधियों से लेकर समस्त कार्यों में अपनी एक अलग ही पहचान के साथ कार्यों का पूर्ण रूप से दायित्व करते हुए कार्य किया।
सम्मानित हुए शिक्षकों ने बताया कि जिस कार्य के प्रति हमे आज जो हमे सम्मान मिला है। वह कार्य हमने हमारे मार्गदर्शन स्वरूप आदरणीय जनशिक्षक महोदय रूपसिंह इनवाती, के निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्य करते हुए हमने आज ये उपलब्धि और सम्मान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भारती पारधी बालाघाट सांसद, श्री कमल मर्सकोल बरघाट विधायक, श्री दिनेश राय मुनमुन सिवनी विधायक, श्री आलोक दुबे भाजपा जिला अध्यक्ष, भाई भरत पटेल प्रांतीय अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जी के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं शिक्षकगण को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.