Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 4, 2024

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया सम्मानित

 उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया सम्मानित




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - गत माह ग्राम छरछेद में घटित हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक राजू टंडन को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा प्रधान आरक्षक की तत्परता एवं तन्मयता की प्रशंसा करते हुये प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

                                                                      पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत माह 12 सितम्बर को शाम ग्राम छरछेद मे एक साथ चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना में मृतक परिवार के घर में ही दो महिला , एक पुरुष एवं एक ग्यारह माह के छोटे बच्चे की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध धारा 103(1),191(2), 191(3),190,296, 351(3),115(2),331(8) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक परिवार के सदस्यों को जादू टोना करने के शक में आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर पत्थर तोड़ने के लोहे के हथौड़े (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से वार करते हुये चारों लोगों की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एक अपचारी बालिका सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। संपूर्ण प्रकरण में थाना कसडोल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजू टंडन क्रमांक 1003 द्वारा पूरी तन्मयता एवं तत्परता के साथ प्रकरण में शामिल समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय योगदान दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम छरछेद में घटित उक्त प्रकरण में किये गये कार्य की सराहना एवं प्रशंसा करते हुये प्रधान आरक्षक राजू टंडन थाना कसडोल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad