छावनी भिलाई में दो दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम संपन्न हुआ
रायपुर छत्तीसगढ। 16/11/24 को प्रातः गुरु महिमा पाठ के साथ महंत राजू दास साहेब तथा प्रसिद्ध ग्रंथ वाचक महंत देवदास मानिकपुरी मोहतरा (साजा) का भजन कीर्तन हुआ। दिनांक 17/11/24 को दोपहर 1 बजे छोटी माता साहिबा सुलक्षणा देवी का शुभागमन से श्रद्धालु दर्शन लाभ प्राप्त किए तथा भक्त जनो को को आशीर्वचन प्रदान किए।
तथा संध्या 4 बजे महंत गितादास साहेब के करकमलो से चौका आरती के बाद भोजन प्रसादी के साथ दो दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छ्ग के उपाध्यक्ष सुंदर दास मानिकपुरी जी, रामनगर मा प स अध्यक्ष किसुन् दास मानिकपुरी, जिला बेमेतरा मा प स तारण दास मानिकपुरी, सुरेश दास मानिकपुरी जिला अध्यक्ष मा प स दुर्ग भी उपस्थित रहे।
उक्त आयोजन आमीन माता महिला मंडल छावनी भिलाई, कबीर पंथी नवयुवक मंडल छावनी भिलाई के सहयोग से आयोजित किया गया।
जिसके पदाधिकारियों में श्रीमती जानकी साहू जी, चित्रेखा साहू, आलिया साहू, कल्याणी साहू, हेमलता साहू, योगीता साहू, लक्ष्मी मानिकपुरी,
नोकेश्वरी साहू, खोमिन साहू, दिलेश्वरी साहू, आदि प्रमुख थे। उक्त कार्यक्रम में भिलाई एवं अन्य स्थानों के श्रद्धालु कबीर पंथी जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.