राजनांदगांव
राजनांदगांव डोंगरगांव विधानसभा शासकीय प्राथमिक शाला पथराटोला बालदिवस में प्रधान पाठक स्कूल से गायब नशे में रहता है चुर आकस्मिक निरीक्षण में पहुंची बाल संरक्षण आयोग की सदस्य
राजनांदगांव डोंगरगांव ब्लॉक ग्राम पथराटोला शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षक का कारनामा लगभग 15 20 दिन गुजर जाने के बाद भी प्रधान पाठक रहता है अपने में मस्त बच्चों के भविष्य के साथ कर रहा खिलवाड़ आज दिनांक 14.112024 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया बाल संरक्षण आयोग के द्वारा तब जाकर पता चला कि प्रधान पाठक कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है।
आता भी है तो नशे की हालत में आखिर ऐसे लापरवाह शिक्षक को किसका स्नेहा मिल रहा है अब तो सब जाहिर हो रहा है कि डोंगरगांव शिक्षा अधिकारी का मिली भगत से ऐसे लापरवाह शिक्षक के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं होती आखिर स्कूल में 27 बच्चों का क्या कसूर
इसकी जवाबदारी डोंगरगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लेंगे या जिला शिक्षा अधिकारी लेंगे ऐसे शिक्षक जहां स्कूल के मंदिर में शराब पीकर नशे में चूर होकर आते हैं आखिर ऐसे शिक्षक को शिक्षक बोलने में भी शर्म आता है
पंचनामा सादर सूचित किया जाता है आज दिनांक 14.11.2024 को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिए द्वारा आज शासकीय प्राथमिक शाला पथराटोला संकुल तिलईरवार में आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें शाला में उपस्थित 01 शिक्षक कार्यरत पाया गया जबकि प्रधान पाठक श्री सुखदेव राम अनुपस्थित पाया गया शिक्षक उपस्थिति पंजी के अनुसार प्रधान पाठक 5.11.2024 से अब तक बिना किसी सूचना के आज भी अनुपस्थित पाया गया बच्चों के साथ बातचीत से पता चला कि प्रधान पाठक अक्सर नसे की हालत में शाला में आते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं रसोइयों के द्वारा भी बताया गया की प्रधान पाठक सुखदेव राम नियमित शाला नहीं आते जब भी आते हैं तो नशे की हालत में रहते हैं
शाला में पाक्सो बॉक्स नहीं लगा है और ना ही पाक्सो बॉक्स संबघि पंजी संधारित की जा रही है संकुल समन्वयक के द्वारा कई बार उच्च कार्यालय को उनकी शिकायत की जा चुकी है किंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है मध्यान भोजन भी प्रधान पाठक द्वारा संचालित किया जा रहा है किंतु समय पर राशन एवं सब्जी रसोइयों के पास नहीं पहुंच पाता जिस कारण मध्यान भोजन मीनू के अनुसार नहीं बन पा रहा है शाला में उपस्थित रसोइयों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा बताया गया की प्रधान पाठक श्री सुखदेव राम के द्वारा यह लापरवाही पिछले कई सालों से चले आ रहा है किंतु अब तक कार्रवाई नहीं की गई है इसी कारण बच्चों में शिक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कम है गांव के ग्रामीण द्वारा संकुल समन्वयक रसोइयों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा कई बार शिकायत की जा चुकी है किंतु अब तक प्रधान पाठक के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई है बहुत ही निराशा जनक है आखिर ऐसे शिक्षक के ऊपर शिक्षा विभाग क्यों मेहरबान है डोंगरगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की मिली भगत से कार्य को दिया जा रहा अंजाम छुपाया जा रहा है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.