गंजबासौदा विदिशा मध्यप्रदेश
नर सेवा ही नारायण सेवा है, राजेश तिवारी
रक्त सेवा समिति महिला शाखा के द्वारा ग्राम नरोदा में जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को कंबल का वितरण किये गये
एवं रक्त सेवा समिति की आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई ।
जिसमें 25 दिसंबर को परिवार मिलन का कार्यक्रम संपन्न होना है।और आगे 10 दिवसीय योग शिविर लगाने की भी कार्य योजना तैयार की गई।
महिला शाखा में विस्तार करने हेतु नए सदस्यों को जोड़ने का भी प्रस्ताव पास किया गया। ग्राम में बैठक के साथ एवं ग्राम वासियों के साथ सहभोज संपन्न हुआ , जिससे सामाजिक समरसता का, एकता का और सेवा का भाव जागरण हो। नर सेवा ही नारायण सेवा है।
यह विचार संस्थापक राजेश तिवारी ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री राकेश जैन ,कोषाध्यक्ष श्री मुकेश तिवारी, श्रीमती सुरेश अरोड़ा, श्री परवेज फजलानी जी ,श्री हरि ओम भावसार श्री सुरेश जैन बीमा ,श्री घनश्याम यादव जी, श्री गुर्जर जी , महेंद्र सिंह रघुवंशी, सनातन समिति के श्रीवास्तव जी, ओमप्रकाश जैन रूप महल,एडवोकेट श्रीमती मुकेश रघुवंशी जी,श्री शरद भावसार, जी छोटे दादा,एवं समस्त महिला कार्यकारिणी श्रीमती प्रमिला तिवारी,श्रीमती सुषमा भावसार, श्रीमती सीमा जितेंद्र दुबे ,श्रीमती सुनीता दुबे ,श्रीमती मिनेश यादव ,श्रीमती अंजू, श्रीमती अनुराधा तिवारी, श्रीमती प्रीति शर्मा, शरद भावसार संगीता दिनेश तिवारी वेद प्रकाश शर्मा उपस्थित हुए इस बैठक का संचालन श्रीमती रेहाना फजलानी ने किया और अध्यक्षता श्रीमती विद्या यादव, एवं ममता जैन जी ने आभार व्यक्त किया।
सी एन आई न्यूज विदिशा मध्यप्रदेश से खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.