Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 17, 2024

पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

 पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा -  जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध , चालान , शिकायतों आदि मामलों के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी ठंड का मौसम आ रहा है जिसमें नकबजनी एवं चोरी करने वाले अपराधिक तत्व हमेशा अपराध करने की ताक में लगे रहते हैं , इसलिये गस्त का दायरा बढ़ायें। समस्त थाना एवं चौकी में नियमित रूप से गस्त एवं चेकिंग पॉइंट लगने चाहिये। उन्होंने कहा कि जिले में कानून /शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुंडा बदमाशों , निगरानी बदमाशों की चेकिंग के साथ-साथ उन पर प्रत्येक छह माह में बाउंड ओवर की भी कार्यवाही करें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते समय उनका फिंगरप्रिंट अनिवार्य रूप से लीजिये , विशेष कर संपत्ति संबंधी अपराधों में फिंगरप्रिंट लेना अनिवार्य करें। इसके अलावा मारपीट के प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ बाउंड ओवर की भी कार्यवाही अवश्य करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी थाना चौकी में अधिनस्थ स्टाफ को नई दिशा प्रदान करते हैं। थाने में पदस्थ विवेचकों की लगातार बैठक लें , अपराध निकाल , थाने के दैनिक दिनचर्या के संबंध में उनसे लगातार चर्चा करें। उनकी खूबियों एवं कमियों को जाने एवं उन सभी के लिये कार्य का अलग-अलग निर्धारण करें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन माह से अधिक अवधि के समस्त अपराध , शिकायत एवं मर्ग प्रकरण का इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से निकाल करने हेतु हिदायत दिया गया। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारायें लगावें , अभी थाना लवन एवं कसडोल में इन धाराओं के तहत गैंग हिस्ट्रीसीट की कार्यवाही की गई है। अपराधों की रोकथाम में उक्त अपराध के तहत कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही इस गांजा तस्करी के पूरे चैनल में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का सार्थक प्रयास करें। साथ ही उन्होंने गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके चल - अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा हासिल कर समुचित कार्यवाही करने हेतु जोर दिया गया। बैठक के दौरान अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिये कहा गया। इसी बीच उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ियों पर कार्यवाही करने पर जोर देते हुये कहा कि जिले में कई बड़े कबाड़ी हैं , जिनकी नियमित चेकिंग कर क्षेत्र अंतर्गत स्थित कबाड़ियों पर प्रभावी कार्यवाही करें। समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा , एसडीओपी बलौदाबाजार भाटापारा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं यातायात सहित समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारीगण , पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad