यादव ने मड़ई मेला में किया शौर्य नृत्य का प्रदर्शन
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार सिमगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में मड़ई मेला में यादव ने पारंपरिक साज सज्जा के साथ शौर्य नृत्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम नवागांव में मड़ाई मेले में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
गड़वा बाजा के साथ राउत नाच को देखाने हजारों की संख्या में भीड जुटी। सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने मड़ई मेले का आनंद लिए। उल्लेखनीय है क्षेत्र के लोगों को मड़ई मेले की प्रतीक्षा साल भर रहती है। मड़ई मेला का आनंद उठाने आसपास के गांव के साथ दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। वहीं आसपास के लोग अपनी दैनिक और जरूरत की सामान की खरीदी करने पहुंचते हैं। मेला में बच्चों और महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मड़ई मेला की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेणुका अभिनव यदु ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में पहली बार काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उपस्थित सदस्य सरपंच रमेश साहू, शेष नारायण साहू, तरुण साहू, पतिराम साहू सरपंच (बछेरा), नरेंद्र वासुदेव सरपंच (चौरेंगा), रामावतार ध्रुव, टेकराम साहू, राधे साहू,संतोष सेन, नारायण ध्रुव, धनु यादव, तुलसी साहू,जीवन साहू, अशोक साहू मोहन सर्प, सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.