एक राय होकर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - जमीन बंटवारे को लेकर एक राय होकर प्राणघातक हमला करने के दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुखदेव केंवट निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण गत दिवस 15 नवम्बर को शाम साढ़े सात बजे के आसपास अपने घर पर था तभी आरोपी राजेश केंवट जमीन बंटवारा कैसे नहीं दोगे कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगा। मना करने पर वहीं पर खड़ी प्रार्थी की पत्नि को बोल्डर पत्थर से प्राणघातक सिर पर हमला कर दिया जिससे गंभीर चोट लगा। पुनः आरोपी राजेंश केंवट द्वारा डण्डा से प्रार्थी का हत्या करने की नियत से सिर में लगातार वार किया , जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट लगा और वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी व उसके पिताजी बहरू केंवट दोनो मिलकर चाचा अमृत केंवट व पिताजी खोलबहरा केंवट के साथ भी मारपीट किये हैं। यदि बीच बचाव नहीं किये होते तो आरोपी राजेश केंवट व उसके पिता बहरू केंवट दोनो के द्वारा प्रार्थी एवं उनकी पत्नी की हत्या कर देते। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 474/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल शिवरीनारायण पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर कर निरीक्षण किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया , जिसको घटना के संबंध में पृथक- पृथक पुछताछ कर मेमोरंण्डम कथन लिया गया। उनके द्वारा जमीन का बंटवारा नहीं देने की विवाद पर हत्या करने की नियत से बोल्डर पत्थर एवं डण्डा से प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर व डण्डा बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण , सउनि नरेंद्र शुक्ला , प्रआर. तारिकेश पाण्डेय , आरक्षक राजेश कौशिक , विकाश शर्मा एवं दिलीप साण्डे का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
राजेश केंवट पिता बहरू केंवट 24 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण और बहरू राम केंवट पिता अनुज राम केंवट उम्र 52 वर्ष निवासी खोरसी , थाना शिवरीनारायण , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.