Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 20, 2024

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर विविध कार्यक्रम चौबीस नवम्बर को

 सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर विविध कार्यक्रम चौबीस नवम्बर को 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग (भिलाई) - छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज जनकल्याण समिति भिलाई नगर के तत्वाधान में आगामी 24 नवम्बर रविवार को सुबह दस बजे से सिन्हा भवन सनातन नगर कोहका में सत्यनारायण पूजा कथा एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कार्यक्रम आयोजित है।इस आयोजन में निवासरत स्वजातीय जन परिवार सहित बड़ी संख्या में आसपास के लोग शामिल होंगे। जनकल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष जनकल्याण समिति द्वारा किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष यह आयोजन 24 नवंबर को आयोजित होगा , जिसमें सत्यनारायण पूजा के पश्चात जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी होगा। छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज ने इस आयोजन में भिलाई - दुर्ग में निवासरत समस्त स्वजातीय जनों से सह परिवार उपस्थित होने की अपील की है। कथा - पूजन और कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी लोगों के लिये भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी समाज द्वारा की गई है। वहीं दीपमाला सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि को  सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार पुराने समय में सहस्त्रबाहु अर्जुन नर्मदा नदी के किनारे बसे महिष्मति नगर के राजा थे। माहिष्मती यानि मध्यप्रदेश का शहर महेश्वर , सहस्त्रबाहु अर्जुन का यह नाम उनके एक हजार हाथों की वजह से पड़ा था। इनका मूल नाम अर्जुन था , इन्होंने भगवान दत्तात्रेय को अपनी भक्ति से प्रसन्न कर लिया था और वरदान में उसने एक हजार हाथ मांगे थे। इसके बाद राजा का नाम सहस्त्रबाहु अर्जुन पड़ गया। कलार समाज द्वारा सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती हर वर्ष मनाई जाती है , कलार समाज द्वारा इन्हें अपना इष्ट देव माना जाता है और उनकी जयंती समाज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियां में मनाई जाती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad