Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 2, 2024

कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण-

 कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण-



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने धान संग्रहण केन्द्र दोमरी—घोटिया, ठेलकाडीह और मदुराकोही का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहण केन्द्रों में बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संग्रहण केन्द्रों में भंडराण की स्थिति सहित अन्य विषयों की जानकारी। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धान का संग्रहण केन्द्र मदुराकोही और दामरी—घोटिया में भंडराण शुरू हो गया है। दोनों केन्द्रों में क्रमश: 5000 क्विंटल व 12000 क्विंटल धान का भंडराण किया जा चुका है। जबकि ठेलकाडीह में धान संग्रहण करने के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। यहां भी जल्द ही धान का भंडारण करने की जानकारी दी। 

    कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के तीनों ही धान संग्रहण केन्द्रों को बेहतरी से उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहण केन्द्रों में अधिक से अधिक धान का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किए। वही संग्रहण केन्द्रों में ड्रेनेज, कैपिंग, स्केटिंग, बाउंड्री का फेंसिंग, चौकीदारों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने भी निर्देशित किए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे समितियों से धान का उठाव करें, जहां खरीदी के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ताकि उपार्जन केन्द्रों में खरीदी के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो। साथ ही भंडारित होने वाले धान की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्वर चेलक, सहकारी संस्था खैरागढ़ सहायक पंजीयक श्री रघुराज ठाकुर और जिला विपणन अधिकारी श्री चन्द्रपाल दीवान भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad