Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 2, 2024

सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन अहमदाबाद में

 C N I अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट 


सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन अहमदाबाद में 



सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें उनकी अटूट अखंडता के लिए 'भारत के लौह पुरुष' के रूप में जाना जाता है, के जन्म सप्ताह में मनाया जाता है। देश के अग्रणी अखंडता प्राधिकरण के तौर पर केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के नवीन भारत के दृष्टिकोण के अनुसार, लोक प्रशासन में अखंडता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की पहलें करता है।

इस वर्ष, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने दिनांक 28 अक्तूबर, 2024 से 3 नवंबर, 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है, जिसका विषय " सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि, ", "Culture of Integrity for Nation’s Prosperity."

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और इसका मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। आज विवेकानंद नगर पुलिस एवं पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में सतर्कता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशन में किया गया जिसमें छात्र छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी एवं आम लोगों ने भाग लिया ।कार्यकर्म का शुरुआत सतर्कता जागरूकता प्रतिज्ञा के साथ हुआ जिसे पुलिस इंस्पेक्टर श्री आर ए जादव ने संपन्न कराया।

छात्रों की तरफ से वीकेंन ठकर,आर्यन पटेल एवं कुंज मावलिया ने अपने विचार रखा एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए छात्र छात्रावो का आह्वान किया। श्री रवीन्द्र दीक्षित प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय ने विशिष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र छात्रावो एवं अभिभावक गणों को आह्वान करते हुए कहा कि देश भ्रष्टाचार मुक्त तभी हो सकता है जब हम सब मिलकर भ्रष्टाचारमुक्त समाज का निर्माण करेंगे जिसमें शिक्षक, पुलिसकर्मी एवं छात्र छात्राएं आगे बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए देश के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए काम करने का सफल प्रयास की अपील करते हुए अपने विचार रखा।

कार्यकर्म का संचालन श्री भरत पंडा एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में सब इंस्पेक्टर सुभाष भाई, पुलिसकर्मी अरुणा बैन , हेतल बैन एवं प्रतीक देसाई का विशेष योगदान दिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad