सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल को संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी।
बिलासपुर एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त हुए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिलासपुर एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक प्रदेश चुनाव अधिकारी व जिला संगठन के मध्य समन्वय का काम करेंगे।साथ ही पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।
ज्ञात हो प्रदेश में बीजेपी के 34 संगठन जिला है। इसके लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इस तारतम्य में जिले के वरिष्ट नेता पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल को बिलासपुर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में संगठन चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है, इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकर अग्रवाल को मिली इस जवाबदारी पर हर्ष व्यक्त किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.