कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, विधायक चातुरी नंद समेत वरिष्ठ कांग्रेसी हुए शामिल
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
- कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित
- धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत खरीदी केन्द्रों में पहुंचेंगे कांग्रेसी
- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एकजुटता के साथ लड़ने का लिया संकल्प
सरायपाली 02/12/2024 : सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक विधायक कार्यालय सरायपाली में सम्पन्न हुईं।
बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद,आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, छुहीपाली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम भोई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, प्रदीप गुप्ता, नपा के पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल, विधायक प्रतिनिधि गण घसिया सिदार, रमेश पटेल, सीता पटेल, भरत मेश्राम की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में लगातार अनियमितता बरती जा रही है जिससे किसानों को असुविधा हो रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत कल से हो रही है। आप सभी साथी अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने में भागीदारी जरूर निभाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ लड़ेंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने नगर पालिका सरायपाली के हर बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने की बात कही।
विधायक चातुरी नंद ने 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रति आजीवन समर्पित रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने सम्मान समारोह और नववर्ष मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार करने का सभी को आग्रह किया।
विधायक नंद ने 3 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर सभी का आभार जताते हुए हमेशा सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील भी की।
बैठक को छुहीपाली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम भोई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, नपा के पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता चित्रसेन बीसी, श्रवण पटेल, परमानंद नायक, कमल अग्रवाल, केशव चौधरी, सुरेश पटेल, जयंत चौधरी, तेजराम पटेल, गोपबंधु पटेल, नरेंद्र साहू, पद्मलोचन पटेल, सुरेश भोई, दीपांजलि बारीक, तीरीथ बाई मानिकपुरी, हेमा श्रीवास, संतलाल बारीक, संजय प्रधान, विनय पटेल, दीपक साहू, सुशील प्रधान, वाल्मीकि मेहर, दूधनाथ साहू, तन्मय पंडा, नीलांचल भोई, शुरू पाणिग्रही, सौरभ सतपथी, केशव अग्रवाल, सुनील पटेल, पंकज बीसी, फार्म पटेल, अजय चंद्रा, धनपति प्रधान, चित्रसेन नायक, दिलकिशोर प्रधान, मनोरंजन भोई, क्षेमानिधि साहू, सोनसाय बरिहा, पुरुषोत्तम साहू, मोहित नंद, विभिषण चौहान, जयंत यादव, गोल्डी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.