Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 12, 2024

टोकन तुंहर हाथ एप्प से धान बिक्री के लिए किसान कटा सकते हैं टोकन..

 टोकन तुंहर हाथ एप्प से धान बिक्री के लिए किसान कटा सकते हैं टोकन..



सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले में धान खरीदी का महाभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में चल रहे इस महापर्व में किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके इस उत्साह की एक वजह धान विक्रय हेतु किसानों के लिए की गई आधुनिक व्यवस्थाएं भी हैं, जिनके बेहतर क्रियान्वयन से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री साय के सुशासन में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘‘टोकन तुंहर हाथ एप्प‘‘ की व्यवस्था की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें हिंदी भाषा का उपयोग किया गया है, जिसे किसानों को टोकन काटने में सुविधा हो रही है। किसान स्वयं या धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटर या अपने किसी विश्वास पात्र से एप के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। इस ऐप के बेहतर संचालन से किसान अब अपने घर में बैठकर ही अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से धान विक्रय हेतु तिथि चयन कर टोकन ले पा रहे हैं। टोकन के अतिरिक्त धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, माइक्रो एटीएम, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, सामान्य दवा, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदौलत कम समय में ही धान विक्रय करने में और दैनिक नित्यकर्म की सुविधा मिली है। जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी के प्रबंधक ईश्वर साहू से मिली जानकारी अनुसार एक दिन के लिए टोकन का अनुपात टोकन तुंहर हाथ ऐप से 60 प्रतिशत एवं समिति की ओर से 40 प्रतिशत किसानों का टोकन काटा जा रहा है। ऐप में नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे की समय सीमा निर्धारित है। टोकन में तौल हेतु जिस दिन टोकन काटा जा रहा उस दिनांक के अलावा शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनांकों के चयन की अनुमति नही है। किसान को जारी सभी टोकनों का योग किसान से धान खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या कम होना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad