Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 17, 2024

नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत निर्वाचन के लिए वार्डां का हुआ आरक्षण

 नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत निर्वाचन के लिए वार्डां का हुआ आरक्षण



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


महासमुंद 17 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 क में दिए गए प्रावधान अनुसार वार्डां का आरक्षण वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद् महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया।

आरक्षण की इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम नगर पंचायत तुमगांव के वार्डां का आरक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। प्रावधान अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 1 एवं 8 आरक्षित किया गया है। जिसमें से वार्ड क्रमांक 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 15, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 9, 10 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 4 महिला, अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6, 7, 11, 13, 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 3, 7 एवं 13 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

इसी तरह नगर पालिका महासमुंद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, 9, 11, 21, 30 जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 30 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 5 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 12 महिला  आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 02,10, 15, 18, 19, 26, 20, 23 और 26, जिसमें वार्ड क्रमांक 15, 18 व 23 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 3, 6, 7 ,8, 13, 14, 16, 17, 22, 24, 25, 27, 28, 29 जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 3, 8 एवं 29 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका बागबाहरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, 10, 14, 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 जिसमें वार्ड क्रमांक 1 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 5, 8 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका सरायपाली के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 व 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 14, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7 8 और 9 जिसमें वार्ड क्रमांक 7 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6 10, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पंचायत बसना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 और 5 जिसमें वार्ड क्रमांक 5 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4, 6 और 7 जिसमें वार्ड क्रमांक 6 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पंचायत पिथौरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 6 8, 10 और 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 8 व 10 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 9, 11, 12, 13 एवं 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 7, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अतिरिक्त कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा, सभी सीएमओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad