Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 17, 2024

डोलामणी साहू को मिला शिक्षाशिल्पी सम्मान

 डोलामणी साहू को मिला शिक्षाशिल्पी सम्मान



                   मौनतीर्थ मंगलनाथ मार्ग उज्जैन में ब्रह्मलीन मौनीबाबा के ११५ वें श्रद्धापर्व के अवसर पर वार्षिक अधिवेशन में श्री मौनतीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन मध्यप्रदेश, एम.डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली छत्तीसगढ़ (पंजीकृत न्यास) व कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम " शिक्षा शिल्पी रिफ्लेक्ट द पर्सेनालिटी ऑफ टीचर्स नेशनल कॉन्फ्रेंस कम अवार्ड सेरेमनी का आयोजन




 १३एवं १४ दिसम्बर २०२४ को श्री मौनतीर्थ हिन्दी विद्यापीठ,२१ दशाश्वमेध (गंगाघाट) मंगलनाथ मार्ग उज्जैन म.-प्र. में डॉ. पी.आर.वासुदेवन 'शेष'  सेवानिवृत्त वरिष्ठ हिंदी अधिकारी (भारत सरकार) चेन्नई (तमिलनाडु) के मुख्य आतिथ्य डॉ. नन्दलाल मणि त्रिपाठी 'पीताम्बर' ज्योतिष व  धर्मशास्त्र के समसामयिक लेखक गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) की अध्यक्षता, डॉ. संदीप गाँधी कुलसचिव कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर (छत्तीसगढ़) ,डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षाविद व लेखक बस्तर (छत्तीसगढ़),अमित पुरोहित मौनतीर्थ पीठ  के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला  के दौरान अपने शोध आलेख प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शिक्षण कार्य, कुशल प्रबंधन, योजना निर्माण, शिक्षा सुविधा, नेतृत्व , नियंत्रण , के साथ एक सुविधादाता के रूप में एक अच्छे शिक्षक के कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन किस प्रकार किया जाए विषय पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डोलामणी साहू प्रधानपाठक प्राथमिक विद्यालय खुटेरी को उनके साहित्य सेवा,भाषा के संरक्षण एवं पोषण तथा साहित्य के विकास प्रचार-प्रसार में समर्पण तथा अमूल्य योगदान के लिए श्री मौनतीर्थ हिन्दी विद्यापीठ,कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर व एम डी एजुकेशन सोसाइटी  की ओर से "शिक्षा शिल्पी सम्मान" से सम्मानित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित २१ शिक्षकों को भी शिक्षा शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर परिवार जन, शिक्षक साथी, कवि मित्र, सामाजिक बंधु, एवं प्रबुद्ध जनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एम डी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र पसायत,कोषाध्यक्ष मनोज प्रधान सदस्यगण धर्मेश जोशी,कुंदन पाटिल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad