पशुपालकों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
कवर्धा,16 दिसम्बर 24।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गौ पालन और गौ संवर्धन को प्रोत्साहित करने की मंशा को साकार करने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग, विकासखंड कवर्धा द्वारा 15 प्रगतिशील पशुपालकों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। यह भ्रमण दुर्ग, बस्तर और रायपुर संभाग के विभिन्न चयनित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत कवर्धा के कृषि सभापति श्री पीयूष ठाकुर ने रविवार को इन प्रगतिशील पशुपालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 7 दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन, चारागाह विकास, और पशुपालन में हुए नवीनतम नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर वे उत्कृष्ट पशुपालन की तकनीकों को अपनाने का ज्ञान अर्जित करेंगे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.