Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 17, 2024

सुशासन जनादेश पर्व के तहत गौरकापा में गौ-पूजन कार्यक्रम और पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

 सुशासन जनादेश पर्व के तहत गौरकापा में गौ-पूजन कार्यक्रम और पशु चिकित्सा शिविर आयोजित



कवर्धा, 16 दिसम्बर 2024। सुशासन जनादेश पर्व के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहन देने के लिए पंडरिया विकासखंड के श्री कृष्ण गोपाल गौशाला, गौरकापा में गौ-पूजन कार्यक्रम और निःशुल्क बहुद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल ने गौ-पूजन कर किया। इस अवसर पर गौशाला समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

अध्यक्ष श्री पटेल ने गौसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले दानदाताओं को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इन दानदाताओं में राशि दान, श्रमदान, पैरादान और चारा दान करने वाले शामिल थे। साथ ही गौशाला के पशुओं की देखरेख, चारा-पानी उपलब्ध कराने और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले सेवा प्रदाताओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्री पटेल ने गौ उत्पादों की उपयोगिता और उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान दिया। गौशाला परिसर में आयोजित निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गौसेवा एवं गौसंवर्धन के प्रति समर्पित रहने और इसके लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के जिला अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad