Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 7, 2025

छात्र जीवन के रजत जयन्ती वर्ष (25 वर्ष) पूर्ण करने पर सहपाठी मित्र स्नेह सम्मेलन परपोड़ी में प्रेरक अनूठा आयोजन हुआ।

 छात्र जीवन के रजत जयन्ती वर्ष (25 वर्ष) पूर्ण करने पर सहपाठी मित्र स्नेह सम्मेलन परपोड़ी में प्रेरक अनूठा आयोजन  हुआ।        






       रायपुर छत्तीसगढ़। शा . उच्च. मा. वि. परपोड़ी , विखं साजा में दिनांक 05/01/2024 को 1997--1998 बैच के छात्रों का उनके छात्र जीवन के रजत जयंती वर्ष पूर्णता पर  25 वर्ष बाद समस्त सहपाठी पुनः  एकसाथ एकमंच पर उसी स्कूल में  25 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद परिवारिक ढंग से भावुक रूप से एकत्रित हुए ।




 एक ओर जहाँ लोग शिक्षा अध्ययन पूर्ण करने के बाद अपने अपने पारिवारिक , व्यवसायिक जीवन में व्यस्त होकर जहाँ किसी किसी कुछ सहपाठियो के मेल जोल में रहते है,बाकी को सब अमूमन भूल से जाते हैं। लेकिन परपोड़ी के हायर सेकेंडरी स्कूल के इस बैच के विधार्थियो ने परस्पर परिवारिक सदस्यों की भाँति  एकजुट होकर एक छात्र सम्मेलन "सहपाठी मित्र स्नेह समारोह 2025" नाम से एक आयोजन करने का निर्णय लिया। और लगभग चार माह के अथक प्रयास के बाद अंततः  05 जनवरी 2025 को इनका मेहनत रंग लाया और आयोजन ऐसा हुआ क्षेत्रवासी  सोशल मीडिया आदि की खबरों से देखकर सुनकर भाव विभोर हो उठे। अन्य विधार्थी समूह भी अब ऐसे आयोजन की कल्पना संजोने लगे हैं। इस समारोह में ये बैचमैट  सबसे पहले बाजे गाजे आतिशबाजी के साथ स्वागत रैली नगर गार्डंन से स्कूल कक्ष तक स्वागत रैली के रूप मे स्कूल द्वार का सभी प्रणाम कर प्रवेश किए। जहाँ विधिवत माँ शारदे की प्रतिमा में पूजन अर्चन के साथ सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राजकीयगीत प्रार्थना किए। मंचीय कार्यक्रम का  आरंभ अपने शाला परिवार से जुड़े दिवंगत सहपाठीयों ,गुरुजनो, शालाविकास समिति के जन प्रतिनिधियो को मौन होकर श्रद्धा सुमन श्रद्धाञ्जली अर्पित किए। फिर रोचक तरीके से आपस में चुहल बाजी करते हुए  हास्य विनोद के साथ मंच से क्रमश स्वयं का परिचय प्रदान किए वहीं इस कार्यक्रम में स्वरुचि भोज की भी अच्छी व्यवस्था थी   सहपाठी मित्रगण एक दूसरे को परोसकर, एक दूसरे कै प्लेट से निकाल कर खाते दिखे, लंच के बाद सभी सहपाठी उस क्लास रूम ऐसे बैठे जैसे अपने विधार्थी काल में बैठे थे उस पल को रिक्रियेट कर भावुक हो उठे, द्वितीय सत्र में सहपाठीयों का उद्बोधन, विचार संगोष्ठी आयोजित हुआ। इस समूह के कुछ कलावंत  सहपाठियों ने गीत, कविता, वयंग्य, भाषण के साथ साथ  उत्साह के अतिरेक में झूमते गाते खूब डांस भी किए। वहीं स्कूल के लिए उपहार भेंट किए। सभी सहपाठियों को प्रतीक चिहन और उपहार भी भेंट कर आतिश बाजी के साथ कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई के साथ स्कूल के गेट के बाहर सड़क तक परस्पर अभिवादन के साथ भावुक विदाई देखने को मिला।। पूरे कार्यक्रम का मीडिया कवरेज इसी छात्र समूह के साथी हिमांचल शर्मा ने किया। एक ओर जहाँ आज के परिवेश के व्यस्त्तम जीवनचर्या के बीच उन सैक्डो लोगों का एकत्रित होना जो अलग अलग दूर दूर स्थानों मे रहते हुए एक दूसरे से अजनबी से हो गए थे और एक जुटता के साथ किसी परिवार की तरह संगठित होकर आयोजन की सोची और सम्मिलित होकर आल्हादित भी हुए ये बड़े कमाल की बात थी। आयोजन व्यवस्था और भव्यता  इतनी की किसी बड़े विवाह आदि समारोह जैसी सारी व्यवस्थाऐ थी। इस अनूठे कार्यक्रम की पहल परपोड़ी निवासी मिडिल स्कूल मासुलगोन्दी, विखं_ साजा   जिला बेमेतरा  के शिक्षक तारण दास मानिकपुरी जो शिक्षक संगठन के जिला प्रवक्ता भी हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक रहे। उनसे खास चर्चा की गई तो पता चला कि उन्होंने अपने 1997_1998 बैच के साथ साथ अब तक इस बैच के साथ किसी न किसी कक्षा तक इस स्कूल में  सहपाठी रहे लगभग 150  साथियों मे से लगभग 80% लोग अन्यान्य कारणों से अपने पूर्व पता से  से दूर दूर अन्यत्र निवासरत हैं। जिनको पहले तलाशने का कार्य प्रारंभ किए , सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करते हुए परस्पर जुडते चले गए। जिनसे परस्पर बातचीत कर इस आयोजन के  परिप्रेक्ष्य में अवगत    कराया गया। जिसके लिए स्थानीय परपोड़ी सहपाठी  मित्र बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार करके  तन मन धन से  स्वेच्छा से स्वस्फुर्त सारी व्यवस्थाएँ हो गई। इस आयोजन के पीछे इनका उद्देश्य महज 25 वर्षो के लंबे अंतराल में केवल मेल मिलाप मात्र नहीं बल्कि शिक्षा अध्ययन पश्चात शिक्षा का अपने व्यवहारिक जीवन में किए गए अनुप्रयोंगों पर विचार_ विश्लेषण करना, परस्पर अनुभवों को साझा करना, परस्पर प्रगाढ़ मैत्री और समाजिक बंधुता आदि मूल्यो को स्थापित  करना भी रहा है। यह बैच मैट देखा जाए तो बहुत गोल्डन बैच कहा जाए इस समूह में लगभग 20 शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा, पुलिस, सेना, रेलवे इंस्पेकटर, क्लर्क, कंपनी मैनेजर, विद्युत लाइनमेंन आपरेटर, डॉक्टर, सचिव,आदि विभिन्न पदों पर 20, राजनीतिक जन प्रतिनिधियों के रूप में 10, अच्छे छोटे बड़े व्यवसायी 30 तथा शेष लघु बड़े उन्नत कृषक तथा मजदूर, वाहन चालक _ परिचालक, टेलर, मीडिया रिपोर्टर गृहणी आदि हैं। इसी समूह से लगभग 15 लोग अपने  समाज के विभिन्न स्तरों ब्लॉक, जिला, प्रदेश में सामाजिक पदाधिकारी भी हैं। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से आनंद जैन, एडवोकेट अजय गोस्वामी,पार्षद राजकुमार मिर्झा, रामाधार वर्मा, डॉ खेमन्त साहू, हुलास साहू, मिश्री लाल जैन, धर्मेंद्र जैन, राजेश देवांगन, बेदराम वर्मा, ईश्वर गोस्वामी, बंशी साहू, छत्रपाल साहू, तुका राम खांडे, रोहित ठाकुर, प्रदीप यदु, विष्णु वर्मा, हितेश तिवारी, आशीष मडके, केशव प्रजापति, जयकरण जंघेल, होरी जंघेल, सोनसाय यादव, सरोज यदु, सुनीता त्रिपाठी, सुनीता साहू, रश्मि जैन, राखी चौहान,मंजु साहू, नीतू सोनी, मंदाकिनी ठाकुर, धनेश्वरी गुप्ता, मीना वैष्णव, मंजूषा सेन, संगीता भुवाल, रजनी निषाद, टिकेश्वरी तिवारी, सुलोचना तिवारी आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad