पलौद में सम्पन्न सतनामी समाज के परिचय सम्मेलन में 50 जोड़ो का रिश्ता तय
आरंग।
नवा रायपुर के ग्राम पंचायत पलौद में स्थानीय सतनामी समाज द्वारा रविवार को आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में लगभग 700 से ज्यादा युवक युवतीया के अलावा विधवा परित्यक्ता ने परिचय सम्मेलन में भाग लेकर अपना परिचय दिया इनमे से लगभग 50 से ज्यादा जोड़ो की रिश्ता सम्मेलन पर ही तय होने पर आयोजको ने खुशी व्यक्त करते हुए तय हुई रिश्तों को बधाई दी।
सम्मेलन में एक हजार से ज्यादा समाज जनों ने भाग लिया।इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि सतनामी समाज के गुरु , खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण विधायक आरंग ने मुख्यातिथि बतौर अपने उद्बोधन में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए युवाओं को अपने जीवनसाथी की तलाश में फिजूलखर्ची और समय की बर्बादी से बचने के लिए कहा, और इस सम्मेलन का उपयोग अपने लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश करने के लिए करने के लिए प्रेरित किया*
*सतनामी समाज के अध्यक्ष माखन लाल कुर्रे व सम्मेलन के मुख्य सलाहकार श्रीमती आशा पात्रे ने कहा कि गुरु के उद्बोधन से यह भी स्पष्ट होता है कि यह सम्मेलन न केवल विवाह के लिए जोड़े की तलाश करने का अवसर है, बल्कि यह समाज के युवाओं को एक दूसरे से जुड़ने और अपने समाज की संस्कृति और परंपराओं को समझने का भी एक अवसर है*
*इस प्रकार, गुरु का उद्बोधन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन था, जो उन्हें अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है*।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जन प्रतिनिधियो में माखन कुर्रे
सदस्य - जिला पंचायत रायपुर, नारायण कुर्रे, पूर्व मंडी अध्यक्ष
यशवंत टण्डन जी, अध्यक्ष सतनामी समाज वि.खं. आरंग, खेमराज कोशले सदस्य जिला पंचायत रायपुर,
देवराज जांगड़े सदस्य जनपद पंचायत आरंग, द्वारिका बांधे सामाजिक कार्यकर्ता, सुजीत गिधौड़े अध्यक्ष सरपंच संघ नवा रायपुर,
पिन्टू कुर्रे प्रतिनिधि जनपद सदस्य आरंग,संजय चेलक सभापति जनपद पंचायत आरंग, विकास टण्डन प्रतिनिधि जनपद सदस्य आरंग,
राधाकृष्ण टण्डन , पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अभनपुर, छन्नू कोशले सरपंच ग्राम पंचायत कयाबांधा,
दीवाकर जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत छतौना,संतोष डहरिया सरपंच प्रतिनिधि - ग्राम पंचायत चीचा,
लोकमणी कोशले सामाजिक कार्यकर्ता ,राधेश्याम बंजारे सामाजिक कार्यकर्ता, परमानंद जांगड़े पूर्व जिला पंचायत रायपुर, बी.एल. टण्डन ग्राम-सारखी कोलर नरसिंग भारती सामाजिक कार्यकर्ता, उतित भारद्वाज कुहेरा व रघुनाथ भारद्वाज रायपुर प्रमुख है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.