Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 15, 2025

जिला कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता: 4 साल से फरार अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार

 जिला कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता: 4 साल से फरार अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार



थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम के अपराध क्रमांक 17/2021, धारा 363, 366 भा.द.वि. एवं 7, 8 पास्को एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में 4 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  


मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी  ने दिनांक 03.02.2021 को थाना पाण्डातराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी गुम हो गई है। प्रकरण में पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी अजय धीवर पिता जयवीर धीवर, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का निवासी है, ने शादी का झांसा देकर उसे नाबालिग जानते हुए बहला-फुसलाकर भगाया और बागपत ले जाकर अपने साथ रखा। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहां से भागकर अपने पिता के पास लौटी और घटना की जानकारी दी।  


पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल (रा.पु.से.) एवं श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अखिलेश कौशिक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।  


जांच के दौरान जानकारी मिली कि बागपत, उत्तर प्रदेश से कुछ लोग सूरजपुर जिले की गुड़ फैक्ट्रियों में काम करने आए हैं। इसी सूचना पर सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल के नेतृत्व में टीम गठित कर प्र.आर. राधेश्याम चंद्रवंशी एवं आरक्षक अभिषेक सोनवानी को सूरजपुर भेजा गया। वहां आरोपी अजय धीवर को पहचानकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  


इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्र.आर. राधेश्याम चंद्रवंशी, शिवाकांत शर्मा और आरक्षक अभिषेक सोनवानी का विशेष योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad