Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 6, 2025

संस्कार स्कूल के वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में दिखाये हुनर

 संस्कार स्कूल के वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में दिखाये हुनर




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


  संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल बसना में प्राचार्य संजय तिवारी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी कक्षा से ग्यारहवीं कक्षा के बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी,रिले रेस,  100 मीटर दौड़, 200 मीटर तक की अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता,गोला फेंक,चम्मच दौड़, बिस्किट दौड़, थ्री लेग दौड़, ब्लाइंड शॉट जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन शामिल था। इसमें विद्यालय के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुल 40 अंक तालिका में से 28 अंकों के साथ रेड हाउस विजेता और 23 अंकों के साथ यलो हाउस की टीम उपविजेता रही। वहीं 20 अंकों के साथ ब्लू हाउस ने तीसरा व 9 अंकों के साथ ग्रीन हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल मैनेजमेंट से ओमप्रकाश अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, विकास वाधवा, रितेश अग्रवाल, भावेश अग्रवाल,अलीशा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल एवं अंशु वाधवा ने ओंकारेश्वर शिव मंदिर बसना से मशाल रैली के लिए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शिव मंदिर से विद्यार्थियों द्वारा मसाल रैली को दो किलो मीटर की दूरी तय करते हुए एक विद्यार्थी के हाथ से दूसरे विद्यार्थी के हाथों मशाल को बदलते हुए संस्कार द राइजिंग स्कूल पहुंचाई गई। खेल प्रभारी चिमन बघेल के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गयी।पूरा कार्यक्रम विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सक्रियता के चलते  संपन्न हुआ। प्राचार्य ने चारों हाउस के इंचार्ज टीचर तथा उनके खिलाड़ियों एवं सहयोगी शिक्षकों के साथ विजेता तथा उपविजेता को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, एवं ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रमाणपत्र सहित ट्रॉफी प्रदान कर सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के शिक्षिका स्मृति दास एवं सिमरन दास ने मंच संचालन किया। आज वार्षिकोत्सव खेलकूद समापन की बेला में स्कूल के झंडा उतारा गया। उपस्थित सभी का धन्यवाद शिक्षक चिंतामणि साहू ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad