Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 6, 2025

नगर परिषद की जेसीबी हुई जप्त, जेसीबी द्वारा किया जा रहा था वन विभाग की जमीन पर अवैध उत्खनन ठेकेदार द्वारा नगर परिषद की जेसीबी से कर रहा था अवैध मुरम का उत्खनन, नगर परिषद के पार्षदों ने कराया अवैध उत्खनन पर कार्रवाई

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

नगर परिषद की जेसीबी हुई जप्त, जेसीबी द्वारा किया जा रहा था वन विभाग की जमीन पर अवैध उत्खनन




ठेकेदार द्वारा नगर परिषद की जेसीबी से कर रहा था अवैध मुरम का उत्खनन, नगर परिषद के पार्षदों ने कराया अवैध उत्खनन पर कार्रवाई

सी एन आई न्यूज सिवनी/ लखनादौन/ दिनांक 06/01/2025 सिवनी


मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा के अंतर्गत लखनादौन नगर परिषद में ठेकेदार इतने बलशाली हो गए हैं कि अपने प्राइवेट काम पर भी नगर परिषद की मशीनों का खुलमखुल्ला उपयोग कर रहे हैं ।




      अवैध उत्खनन के मामले में लखनादौन से अवैध मुरम उत्खनन का ताज़ा मामला सामने आया है जिसमें ठेकेदार के द्वारा वन विद्यालय कैंपस में नगर परिषद के शासकीय जेसीबी और निजी डंपर को अवैध मुरम उत्खनन करते हुए रंगे हाथ नगर परिषद के ही पार्षदों ने पड़ा और मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर करवाई ।




      सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय वाहन से खुदाई कर ठेकेदार निजी स्थान पर मोरम डाल रहा था कार्रवाई के दौरान जब खुदाई करने और शासकीय कार्य के मूल दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, वैध दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण नगर परिषद के पार्षदों और वन विभाग के द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें अवैध उत्खनन करने वाले वाहन को वन विभाग ने अपने परिषद में खड़ा करवाया । पूरे मामले में वन विभाग जांच कर कार्रवाई की बात कर रहा है।

       नगर परिषद लखनादौन में ठेकेदार इतने दमदार हो गए हैं कि वह नगर परिषद व नगर परिषद के शासकीय वाहनों का मनचाहा उपयोग कर रहे है। राजनीतिक  और पैसों के बल पर भले ही कुछ नगर परिषद की कर्मचारी बिक गए हो पर नगर परिषद के ईमानदार पार्षदों ने गलत काम होते नहीं देखा और मौके में जाकर अवैध मुरम उत्खनन कर रही नगर परिषद शासकीय वाहन जेसीबी और प्राइवेट डंपर को करवाई।

       नगर परिषद लखनादौन के वे अधिकारी व कर्मचारी जिन्होंने ठेकेदार को ईमान बेच दिया है और सरकारी वाहन देकर अपनी गुलामी दर्शा रहे हैं ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर परिषद लखनादौन और लखनादौन विधायक इनके ऊपर क्या कार्रवाई करते हैं देखना यह है, या ठेकेदारों के फेक हुए टुकड़ों पर यह भी अपना मुंह बंद कर लेंगे चंद पैसों में अपना ईमान बेच देने वाले लखनादौन का विकास कर पाएंगे।

     अब सवाल उठ रहे हैं की लखनादौन नगर परिषद के वहां से अवैध कार्य करने के लिए उन आदेश कर रहा है वन विभाग द्वारा जप्त की गई जेसीबी को क्या राष्ट्र कर पाएगी या राजनीतिक दबाव के चलते मामले को दबा दिया जाएगा ।।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad