Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 4, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025ः कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया निरीक्षण

 त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025ः 

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया निरीक्षण



कवर्धा, 03 फरवरी 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत नाम निर्देशन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।  कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।




 उन्होंने नाम निर्देशन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कीं और संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि नाम निर्देशन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता से चले। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उचित जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चुनाव कार्य सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय त्रिपाठी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad