मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह में 37 जोड़ों ने लिए सात फेरे
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट
जिला गठन के पश्चात पहली बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर 37 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा नवविवाहित वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर , उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक,जनपद अध्यक्ष खैरागढ़ श्रीमती राजश्री ,खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोधा नीलांबर वर्मा ,सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पींचा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री प्रीत राम ख़ुटेल ,परियोजना अधिकारी छुईखदान श्री सुनील बंजारे, परियोजना अधिकारी खैरागढ़ रंजना श्रीवास्तव,समस्त पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.