श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा
श्री गणगौर शोभायात्रा एवं गोठ का भव्य आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर- सनातन धर्म में बंधुवर,महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए गणगौर पर्व बेहद ही खास माना जाता है। अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि,
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी समाज द्वारा श्री गणगौर जी की शोभायात्रा 1अप्रैल 25 मंगलवार को संध्या 5 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार से निकाली जाएगी ,शोभा यात्रा सत्ती बाजार,तात्यापारा,बढ़ाईपारा,अग्रसेन चौक,समता कालोनी होते हुए श्री गायत्री मंदिर समता कालोनी जाएगी। वहां पूजन पश्चात सभी गणमान्य लोगों के लिए गोठ भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है,जिसमें समाज के सभी लोगों से आग्रह है सहपारिवार शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश देंवे । समाज की अपील है कि शोभायात्रा मार्ग पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा,शीतलजल,पेय पदार्थ,फल,आदि से करे।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.