कला-संगीत शिक्षक जो अपराध की धुन पर छेड़ता है लड़की। कलात्मक तरीके से गया जेल।
खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक, डॉ. योगेन्द्र चौबे, नाट्य विभाग के अध्यक्ष और लोक संगीत एवं कला संकाय के अधिष्ठाता हैं।
इस मामले में लगभग सालभर पहले छात्रा ने अपने शिक्षक पर परीक्षा में बेहतर नंबर देने का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत थाने और महिला आयोग में की थी। लगभग सालभर तक चली जांच प्रक्रिया के बाद, खैरागढ़ पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और रातभर थाने में रखा। इसके बाद, आरोपी शिक्षक को राजनांदगांव स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपी अधिष्ठाता के विरूद्ध खैरागढ़ थाने में एट्रोसिटी सहित धारा 354, 354 (क), 354 (ख), 509, 506 व 3, 2 वी (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह मामला इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के लिए एक और शर्मनाक घटना है, जो पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अन्य मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.