Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 20, 2025

कलेक्टर कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल किसानों को कम पानी की खपत वाले फसल लगाने के लिए किया प्रेरित जल संरक्षण के महत्व के बारे में दी गई जानकारी

 राजनांदगांव 


कलेक्टर कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल



किसानों को कम पानी की खपत वाले फसल लगाने के लिए किया प्रेरित


जल संरक्षण के महत्व के बारे में दी गई जानकारी


राजनांदगांव  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल अनुसूचित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से मृदा उर्वरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।




 उन्होंने जिले में भू-जल के गिरते जल स्तर के संबंध में किसानों को जानकारी दी तथा आने वाले पीढ़ी के लिए जल संरक्षण करने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों को ग्रीष्मकाल में धान फसल के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले अन्य फसल लगाने एवं खेतों में पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के नवीन प्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन किया। किसानों को बीजों का वितरण भी किया गया। इस दौरान श्री कोमल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री बीडी साहू, सरपंच श्री सुग्रीम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने किसानों को सब्जियों एवं फलों की जैविक खेती पर व्याख्यान दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक श्री एनएल पाण्डे ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी प्रदान की। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नारायण लाल ने जैविक बागवानी का महत्व, डॉ. वसंदा कुमार ने मृदा स्वास्थ कार्ड, डॉ. दिनेश कुमार यादव ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग हेतु रखी जाने वाली सावधानियां, डॉ. प्रभात त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण का महत्व, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने में पशुपालन का महत्व, श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने मृदा नमूने प्राप्त करने की विधि व परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ पोर्टल, डॉ. अतुल डांगे ने कृषि यंत्रीकरण, डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं कृषि प्रसार तकनीकी, श्री जितेंद्र मेश्राम ने दलहनी फसलों में रोग प्रबंधन विषयों पर व्याख्यान दिया। श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खेती की महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कृषकगण उपस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad