राजनांदगाँव
डोंगरगांव विधानसभा स्थित ग्राम रुदगांव युवा ब्रदर्स फाग उत्सव समिति, बरसनटोला में राधा कृष्ण नवयुवक फाग उत्सव
समिति एवं किरगी ब जय माँ शारदा सेवा एवं फाग मंडली द्वारा दो दिवसीय फाग एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू थीं।
श्रीमती साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को होली की बधाई देते हुए कहा कि गाँव में ऐसे आयोजन से दो दिन पूरा गाँव भक्ति में डूबा रहता है।होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
होली के रंग में हम सब सराबोर हो कर प्रेम स्नेह और सौहाद्र को बांटते हैं। श्रीमती साहू ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जिस आशा और विश्वास से आपने मुझे जन प्रतिनिधि चुना है मैं उसे कायम रखते हुए अंतिम व्यक्ति के विकास तक कार्य करने का प्रयास करूँगी। फाग प्रीतियोगिता में छत्तीसगढ़ के जिलों से लगभग 25 से 30 प्रतिभागी मंडलियों ने भाग लिया। विजेता मंडलियों को मुख्य पुरस्कार, श्रेष्ठ पुरस्कार वदन, गायन, अनुशासन एवं वेश भूषा आदि पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर युवा ब्रदर्स फाग उत्सव समिति रुदगांव के अध्यक्ष योगेश कुमार सोनकर , उपाध्यक्ष जीतेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, सचिव भूपेन्द्र सोनकर, सहसचिव दिनेश्वर सोनकर, संरक्षक छबिल सोनकर, सहसंरक्षक पवन सोनकर, मार्गदर्शक पुरषोत्तम सोनकर; राधा कृष्ण नवयुवक फाग उत्सव समिति बरसनटोला के अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनकर, उपाध्यक्ष डिलेश निषाद, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, उद्धोषक संदीप मेश्राम, सचिव भीखम साहू, सहसाचिव योगेंद्र सोनकर, संचालक गौरव नेताम, जय माँ शारदा सेवा एवं फाग मंडली द्वारा दो दिवसीय फाग एवं झांकी प्रतियोगिता का के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष पूनम पटेल, सचिव टीकम साहू, सह सचिव प्रकाश पटेल, द्वारिका गंजीर, सहित सैकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.