Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 11, 2025

महासमुन्द पुलिस के द्वारा रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा । कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस की सक्रियता से चोरी की घटना में 24 घण्टे के अन्दर में आरोपी गिरफ्तार।

 महासमुन्द पुलिस के द्वारा रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा ।



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


 रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।


 पुलिस की सक्रियता से चोरी की घटना में 24 घण्टे के अन्दर में आरोपी गिरफ्तार।


 आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी का मुकुट कीमती 6500 रूपये एवं 01 नग स्कुटी कीमती 25000 रूपये कुल 30500 रूपये जप्त।



घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रणधीर सिंक खनुजा सा. महासमुन्द ने थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2025 को सुबह मेरे पिता जी जसपाल सिंह खनुजा मंदिर पूजा करने के लिए गये तब देखा कि हनुमान मंदिर का दरवाजा खुला हुआ अंदर जाकर देखा तो हनुमान जी की मुर्ती में लगे चांदी का मुकुट पहना हुआ था वह नहीं था, जिसकी सूचना मेरे पिता जी जसपाल सिंह खनुजा जो मंदिर का संचालक है के द्वारा दिया तब मै मंदिर गया तो देखा की हनुमान जी की मुर्ती मे लगे चांदी का मुकुट नहीं था, एक स्पीकर मंदिर के बाउड्रीवाल के पास पडा मिला , जिसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीव्हीं फूटेज को देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के बाउड्रीवाल को फाद कर मंदिर अंदर प्रवेश कर हनुमान मुर्ती में लगे चांदी की मुकुट कीमती करीबन 6500 रूपये को चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगो की पता तलाश कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता जूलता व्यक्ति बस स्टैण्ड महासमुन्द में घुम रहा है कि पुलिस की टीम के द्वारा मौका पहुच कर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम राज यादव पिता स्व. मोहन यादव उम्र 22 वर्ष सा. ग्राम ईच्छापुर थाना कोमना, नुआपाडा, ओडिसा हाल स्वीपर कॉलोनी महासमुन्द का होना बताया। जिससे उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 01 नग चांदी का मुकुट कीमती 6500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्कुटी कीमती 25000 रूपये कुल कीमती 30500 रूपये जप्त कर थाना महासमुन्द अपराध धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad