Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 12, 2025

संस्कार समर क्लास के बच्चे टेलीस्कोप से देखेंगे कैसा है हमारा सौर मंडल 13 अप्रैल को आकाश दर्शन एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप का आयोजन बच्चों को खगोल विज्ञान से संबंधित कैरियर मार्गदर्शन देने के साथ ही नवाचारी विज्ञान शिक्षकों का सम्मान भी की जायेगी

 संस्कार समर क्लास के बच्चे टेलीस्कोप से देखेंगे कैसा है हमारा सौर मंडल



13 अप्रैल को आकाश दर्शन एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप का आयोजन 


बच्चों को खगोल विज्ञान से संबंधित कैरियर मार्गदर्शन देने के साथ ही नवाचारी विज्ञान शिक्षकों का सम्मान भी की जायेगी


पिथौरा / संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत निशुल्क मल्टीटैलेंट कार्यशाला में जन विज्ञान केंद्र जगदीशपुर छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा एवं संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 13 अप्रैल को आकाश दर्शन एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। आपको बता दे इस कार्यशाला में समर क्लास के बच्चों सहित नगर के स्कूलीय बच्चे भी टेलीस्कोप से देखेंगे, कैसा है हमारा सौरमंडल ? चांद-तारों के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी दूरबीन की सहायता से चांद की बाहय सरंचना, किस तरह की मिट्टी है या परत दिखती है ? तारे कैसे दिखते हैं ? के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। अंतरिक्ष की सैर  कार्यशाला शाम 6 से रात्रि 8-00 बजे तक प्रतिभा पब्लिक विद्यालय रावण भाटापारा पिथौरा में चलेगी। मल्टीटैलेंट कार्यशाला की डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया की दूरबीन से अंतरिक्ष की यात्रा प्रोग्राम में जिले के खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के विशेषज्ञ एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। उनकी टीम के द्वारा यह भी बताया जाएगा कि स्पेस की पढ़ाई में जाने से पहले क्या-क्या करना होगा।इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्पेस साइंस से बच्चों को कैसे जोड़ा जाए, इस पर फोकस किया जाएगा। यहां मौजूद एक्सपर्ट मुख्य रूप से स्पेस साइंस अंधविश्वास विज्ञान के चमत्कार के बारे में बच्चों को बताएंगे। जैसे सोलर सिस्टम क्या है, स्टार, ग्लेक्सी, ब्लैक हॉल क्या है ? स्पेस में इसरो तक जाने के लिए क्या करना चाहिए? मल्टीटैलेंट कार्यशाला के अलावा नगर के सभी स्कूलों के बच्चों पालको को भी आमंत्रित किया गया है यह आयोजन पूर्णता निशुल्क रखा गया है। कार्यशाला में नवाचारी विज्ञान शिक्षक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा।



कार्यशाला में एक्सपर्ट की टीम मौजूद रहेंगे


कार्यशाला में खगोल विज्ञान के विशेषज्ञ एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे जिसमे अजय कुमार भोई व्याख्याता सेजेस बसना, सुबोध तिवारी व्याख्याता नर्रा, हेमंत खुटे छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा पिथौरा, गौरव चंद्राकर युवा वैज्ञानिक व अन्य टीम जन विज्ञान केंद्र जगदीशपुर शामिल हैं।उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति की टीम पत्रकार गौरव चंद्राकर, राजा बाबू उपाध्याय , संतोष गुप्ता संस्थान से जुड़े अनिल पटनायक अंतर्यामी प्रधान की टीम जुटे हुए हैं।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad