कलेक्टर ने छुईखदान हथकरघ उद्योग का किया निरीक्षण
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने हथकरघा उद्योग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उद्योग में चल रही गतिविधियों, उत्पादों की बिक्री व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी हासिल की। वही उन्होंने महत्वपूर्ण विषयों पर सुधार के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने हथकरघा समिति के सदस्यों से चर्चा की। साथ ही उनके द्वारा विक्रय किए जा रहे वस्त्रों का भी मुआयना किया। वही उद्योग की स्थिति, यहां चल रही गतिविधियों और उत्पादों की बिक्री व्यवस्था से अवगत हुए। इसके अलावा निर्धाणाधीन हथकरघा भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन को जल्द से जल्द पूरा कराने के अलावा परिसर को सुव्यवस्थित बनाना और सुविधाओं में वृद्धि करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को हथकरघा उद्योग से जोड़ने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अनुविभगाीय अधिकारी राजस्व छुईखदान श्री अविनाश ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती मोक्षदा देवांगन सहित अन्य हथकरघा समिति के सदस्य मौजूद थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.