Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 30, 2025

राजनांदगांव पुलिस द्वारा मारपीट व लूट करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार थाना कोतवाली, थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की बडी कार्यवाही

 राजनांदगांव पुलिस द्वारा मारपीट व लूट करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार



थाना कोतवाली, थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की बडी कार्यवाही


ट्रक ड्राईवर को चाकू मारने व पैदल यात्री से मारपीट कर लूट करने वाले 01 आरोपी सहित 02 अपचारी बालको को लिया गया हिरासत में


घटना में प्रयुक्त चाकू व एक्टीवा क्र. सीजी 04 एलसी 6488  को किया गया जप्त


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट


दिनांक 28.04.2025 को रात्रि में ठाकुरटोला नाला के पास तीन लडके एक सफेद रंग की स्कूटी से आकर पैदल दुर्ग जा रहे व्यक्ति को रोककर मारपीट कर मोबाईल फोन व बैग को लूटने तथा पार्रीनाला के पास ट्रक को रूकवाकर ड्रायवर के साथ गाली गलौच कर चाकू मारने वाले अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 309(4), 309(6), 3(5) बीएनएस तथा थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 109(1), 296,351(2),3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया बाद पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी पुलिस, थाना कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की टीम गठित कर आरोपी पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना पर से संदेही धनेन्द्र साहू एवं 02 अपचारी बालको को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी धनेन्द्र साहू अपने दोस्तो के साथ घटना दिनांक 28.04.2025 को उर्स देखने राजनांदगांव आते समय रात्रि करीबन 01ः20 बजे ठाकुरटोला टोलप्लाजा के आगे ठाकूरटोलानाला के पास पैदल दुर्ग की ओर जा रहे एक व्यक्ति को रोककर मारपीट कर चाकू मारना तथा उस व्यक्ति के बैग व मोबाईल फोन छीनकर कर उर्स देखने राजनांदगांव जाना, बैग में रखे 2000/- रूपये मे से 1050/- रूपये को खाने पीने में खर्च करना तथा बचत पैसे को आपस में बाटना व उर्स देखकर वापस रायपुर जाते समय पार्रीनाला के पास ट्रक वाले को रूकवाकर गाली गलौच करना व अपने दोस्त द्वारा ट्रक ड्राईवर को चाकू मारना तथा भीड को देखकर वहॉ से भागना बताया। आरोपी धनेन्द्र साहू के निशानदेही घटना में प्रयुक्त एक्टीवा, चाकू लूट के 350/- रूपये तथा विधि से संघर्षरत बालको से मोबाईल व नगदी रकम 600/- रूपये को जप्त किया गया। 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन,थाना सोमनी के निरीक्षक सत्यानारायण देवांगन, प्र0आर0 डूलेश्वर साहू, हेमंत अनंत, आर0 सहबाज सिद्धिकी, थाना कोतवाली से निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उनि रतन सिंह नेताम एवं सायबर सेल टीम राजनांदगांव का सराहनीय योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad