Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 30, 2025

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कृषि महाविद्यालय का किया निरीक्षण

 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कृषि महाविद्यालय का किया निरीक्षण



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट


कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बुधवार को जिले के रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र छुईखदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। 




निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। जिसमें प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और कक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने प्राचार्य से महाविद्यालय में छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा को लेकर जानकारी ली। वही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्या के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कृषि महाविद्यालय संस्थान द्वारा तैयार​ किए गए बंगला पान के नर्सरी का भी अवलोकन किया और किस्म एवं उत्पादन संबंधी पहलुओं पर संबंधितों के साथ चर्चा की। कलेक्टर ने कृषि महाविद्यालय के माध्यम से किसानों को दी जा रही सलाह और सेवाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कृषि महाविद्यालय को बेहतर बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश ठाकुर, तहसीलदार छुईखदान श्रीमती मोक्षदा देवांगन सहित महाविद्यालय के स्टॉफ मौजदू थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad