Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 3, 2025

वर्षा जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरुरत - महामहिम राज्यपाल

 वर्षा जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरुरत - महामहिम राज्यपाल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने आज जिले के प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चलाये जा रहे जल संचयन के कार्य , पौधारोपण , पर्यावरण संवर्धन तथा जैविक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु किये जा रहे कार्य , स्वच्छ भारत मिशन सहित पुलिस , वन , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग , यातायात , स्वास्थ्य , शिक्षा , आदिम जाति कल्याण , नगरीय प्रशासन , सहकारिता आदि विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल डेका ने वर्षा जल संचय और जल एवं वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुये वर्षा जल संचय के लिये रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं प्रदुषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि भावी पीढ़ी के लिये जल और स्वच्छ पर्यावरण अत्यंत आवशयक है। जल के अत्यधिक दोहन से जल संकट की स्थिति निर्मित होते जा रही है उसी प्रकार पर्यावरण भी प्रदूषित होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार - भाटापारा जिला औद्योगिक जिला है और यहां बड़े कारखाने के साथ पत्थर खदाने भी है , जिससे यहां वर्षा जल क़ो सहेजना और भी ज्यादा जरुरी है। उन्होंने जंगलो की कटाई व नदी - नालों की सफाई पर जोर देते हुये कहा कि प्रति वर्ष वृक्षारोपण बड़े पैमाने पर होता है इन पौधों क़ो लगाने से ज्यादा जरुरी इनकी देखभाल करना हैं। उन्होंने कहा कि यदि जंगल से पेड की कटाई ना हो तो जंगल बचाये जा सकते हैं उसी प्रकार नदी - नालों को साफ रखेंगे तों पानी का बहाव नियमित रूप से होता रहेगा। इसके लिये प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी निरंतर चलाया जाना चाहिये। जल स्तर बढ़ाने के लिये विभिन्न संरचनाओ का अधिक से अधिक निर्माण हो। राज्यपाल डेका ने स्व सहायता समूहों के कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुये आवश्यक प्रशिक्षण एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर महिलाओं क़ो सक्षम बनाने कहा। उन्होंने यहाँ के उद्योगों मे स्थानीय युवाओं क़ो रोजगार उपलब्ध कराने आवश्यक पहल करने कहा। विशेष पिछडी जनजातियों के विकास के लिये प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सभी मूलभूत सुविधायें सहित स्वच्छता के लिये जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजो मे अधिक से अधिक छात्रों क़ो एनसीसी के लिए प्रोत्साहित करने कहा ताकि छात्रों में अनुशासन , देशभक्ति की भावना , बौद्धिक विकास , समयबद्धता सहित शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। स्कूलों में ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या मे कमी लाने , छात्रों के लिये कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु किये जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुये इसके रोकथाम हेतु पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। युवाओ क़ो नशा से दूर रहने तथा नशापान से ग्रसित लोगों को नशा से छुटकारा दिलाने हेतु किये जा रहे सुधारात्मक उपाय तथा जिले में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के संबंध में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में टी.बी. उन्मूलन अभियान के कार्यों के संबंध जानकारी ली। राज्यपाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टी.बी. के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा इसके रोकथाम हेतु मरीजों का कांउसलिंग कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने जिले में रेडक्राॅस सोसायटी की गतिविधि की भी समीक्षा करते हुये जिले में रेडक्राॅस की सदस्यता बढ़ाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किये जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी , राज्यपाल की उप सचिव हिना अमिनेष नेताम एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad