Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 19, 2025

सट्टा पट्टी लिखने के दो सटोरिया आरोपी जेल दाखिल

 सट्टा पट्टी लिखने के दो सटोरिया आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार - भाटापारा शहर में सट्टा-पट्टी लिखने वाले दो आरोपी सटोरियों को भाटापारा शहर पुलिस ने घेराबंदी के साथ विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों एवं जुआ , सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा सुहेला चौंक के पास भाटापारा में घेराबंदी कर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुये आरोपी हर्षवर्धन को पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाना एवं उक्त सट्टा को खाईवाली के लिये शेख नाहिल उर्फ शेख साहिल को देना बताया गया। पूछताछ के आधार पर खाईवाल शेख नाहिल उर्फ शेख साहिल को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों से दो नग मोबाइल एवं नगदी रकम 3700 रूपये जप्त किया गया। आरोपी सटोरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से भाटापारा शहर पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण विवेचना में है। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


हर्षवर्धन सेन उम्र 20 वर्ष निवासी - मुंशी ईस्माइल वार्ड भाटापारा , थाना - भाटापारा शहर और शेख नाहिल उर्फ शेख साहिल उम्र 23 वर्ष निवासी - संत रविदास वार्ड भाटापारा , थाना - भाटापारा शहर (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad