गड़बेड़ा में भव्य कर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया।
गड़बेड़ा में बनेगा भक्त माता कर्मा जी का मंदिर
पिथौरा:
समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धरम दास साहू ने की। विषेश अतिथि के रूप में समाज रत्न लक्ष्मण साहू, मंगतू राम साहू, जिला मंत्री नोहर दास साहू, तहसील अध्यक्ष मनोहर साहू, जिला उपाध्यक्ष नंदिनी साहू, संरक्षक जीपी साहू, परिक्षेत्र अध्यक्षगण श्याम कुमार साहू,
गुणित राम साहू भुरकोनी, रमेश साहू कौड़िया दो, जनपद सदस्य पुन्नी साहू, तहसील उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, सरला साहू, सरपंच बुंदा बाई नायक सहित अन्य अतिथि गण मंचस्थ थे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कर्मा मईया के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा अपने आराध्य पर सदैव श्रद्धा रखें और पूर्ण आस्था से पूजन करें। माँ कर्मा भगवान जगन्नाथ के चरणों में समर्पण भाव से पूरी श्रद्धा के साथ सेवा की। भगवान ने उनकी करुण पुकार सुनी उस पर कृपा की और आज भक्त शिरोमणी माँ कर्मा पूज्यनीय हो गई। युवा पीढ़ी के नेता समाजिक सहभागिता बढाएं। सामाजिक प्रबुद्धजनों को भी समय पर जनप्रतिनिधियों को सहयोग करना जरूरी है। सामाजिक संगठन को मजबूत करें व आपसी वैमनस्यता भुलाकर सामाजिक एकता बनाए रखना जरूरी है।
जिलाध्यक्ष धरम दास साहू ने कहा कि कर्मा मईया के पदचिन्हों पर हम सबको चलना है माताएं दो कुल का नाम रोशन करती है इसलिए माताओं व बहनों से अनुरोध है कि माँ कर्मा के जीवनी का अनुसरण कर आप लोग भी समाज की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता निभाएं। माँ कर्मा के नाम भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया जो हमारे समाज के लिए गौरव का विषय है।
समाज रत्न लक्ष्मण साहू ने कहा सामाजिक कार्यक्रमों में आते हैं तो अतिथियों के उद्गार ध्यानपूर्वक सुनें वे सामाजिक बुराइयों व रोज होने वाली समस्याओं से कैसे निकलना है वे अपने अनुभव बताते हैं जो हमारे जीवन के लिए बहुपयोगी है। तहसील अध्यक्ष मनोहर साहू ने कहा कि भावी पीढ़ी को समाज की महत्ता को समझाएं, माँ कर्मा के जीवनी के बारे में बताएं व हमारे नित्य पूजा पाठ में अपने आराध्य देवी माँ कर्मा की पूजा आरती करने प्रेरित करें। हमारे समाज के बच्चों को समाज सर्वोपरि है ये समझाना जरूरी है जिससे वे पथभ्रष्ट न हो। महामंत्री नोहर दास साहू ने युवा पीढ़ी को अपने परिवार एवं शरीर के सुरक्षा के लिए नशापान से दूर रहने कहा। संरक्षक गंगा प्रसाद साहू ने समाजिक संगठन व नियमावली पर, तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा कि मनुष्य को संसार में आने का एक ही माध्यम है वह स्त्री है। इसलिए स्त्रियों की सुरक्षा के साथ साथ सम्मान जरूरी है। डिगम साहू ने कर्मा जयंती क्यों और कैसे पर पर, श्याम साहू ने समाजिक कुरूतियो पर, गुणित राम साहू ने समाजिक उत्थान एवं विकास पर, डोलामणि साहू ने सभी की समाज विकास में समाजिक सहभागिता पर। सरपंच श्रीमती बुन्दाबाई नायक ने कर्मा माता के कुछ प्रसंग पर, श्रीमती सरला साहू ने बालिका शिक्षा के साथ साथ बालक शिक्षा पर। श्रीमती फलेश्वरी साहू ने शिक्षा व संस्कार पर , श्रीमती नंदिनी साहू ने महिलाओं की समाजिक सहभागिता पर सरपंच घोंच पवन साहू ने पर्यावरण संरक्षण पर, सरपंच झलप राकेश साहू ने संगठन व स्वास्थ्य पर अपना विचार रखे।
इससे पहले गांव में विश्व मंगल कामना के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अतिथियों ने मां कर्मा की पूजा आरती कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। वहीं माता कर्मा मंदिर निर्माण के लिए पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू व जिलाध्यक्ष धरम दास साहू की अगुवाई में भूमिपूजन किया गया। कर्मा मंदिर निर्माण के लिए स्व श्री सोमनाथ साहू पुत्र मोहित राम साहू के द्वारा भूमि दान किया गया जिसे समाज ने धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप लेखराम साहू, शिव राम साहू, संतोष साहू, कौशल किशोर साहू, मूलचंद साहू, राधेश्याम साहू परस राम साव गायत्री साहू, संत राम साहू, चंद्र शेखर साहू, दिनेश साहू, महावीर साहू, महेश्वर पटेल रतन लाल ध्रुव गोवर्धन चंन्दाकर राधेश्याम पटेल भगवान दास रामदास नरेंद्र पटेल राजाराम रात्रे बिसाहू बघेल लोकनाथ नायक मोहित राम यादव, लालाराम नाग संतराम साहू उपस्थित थे। संचालन डिगम साहू व आभार माधव लाल साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अलख राम साहू, लकेश साहू रमेश साहू राजेन्द्र साहू गौतराम साहू टीकम साहू सादराम साहू सहित ग्राम साहू समाज व समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.