भूपेन्द्र सिन्हा
ऑटो पार्ट्स संचालक ने दुकान में ही पंखे से लटकर किया आत्महत्या
गरियाबंद: - छुरा थाना क्षेत्र में फिर एक बार सनसनी खबर निकलकर सामने आ रही है , जहां मुड़ागांव के उषा ऑटो पार्ट्स के संचालन कुंजबिहारी साहू ने अपने दुकान में ही पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली है,
जानकारी के मुताबिक खरखरा निवासी कुंजबिहारी साहू जो अपने ससुराल करकरा में रहकर मुड़ागांव आना - जाना कर दुकान का संचालन करता था, उसने किसी अज्ञात कारणों से अपने ही दुकान के पंखे से लटकर फांसी लगा ली,
जब सुबह उसके सहकर्मी ने शटर उठा के देखा तब पता की कुंजबिहारी साहू को संदिग्ध अवस्था में नीचे पड़ा हुआ पाया पाया गया, और उसके गले में टूटी हुई रस्सी पाई गई, आधा रस्सी का हिस्सा पंखे में लटका हुआ मिला, शायद वजन के कारण रस्सी टूटने से नीचे गिर गया होगा , वही अगर छुरा थाना क्षेत्र की बात करे तो 15 दिनों में अब तक 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है और ये 8 वाँ है, वही इसकी सूचना थाना छुरा में दी गई, जहां छुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छुरा थाना क्षेत्र में क्यों बढ़ रही है आत्महत्या की संख्या ?
चौंकाने वाली बात है की मार्च के महीने मे ही 07 लोगो ने आत्महत्या कर जान दे दी 15 /03/2025 को देवरी निवासी हेमसिंग ने जहर का सेवन कर जान दे दी 18/03/2025 को करकरा निवासी लेखु यादव ने फ़ासी लगाकर जान दे दी 18/03/2025 को ओनवा निवासी योगेश्वरी दिवान ने कुएँ मे कुदकर जान दे दी फिर 19/03/2025 को डांगनबाय निवासी डिगेश्वर सेन ने अपने सेलून मे ही पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली फिर 21/03/2025 को पीपरहट्ठा निवासी सुभाष सेन ने अपने घर ही फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली, वही बुधवार को छत्तीसगढ़ के ओड़िसा सीमा से लगे ग्राम धरमबांधा के प्रसिद्ध पतोरा डेम मे छुरा विकासखंड के दादरगांव नया की कुमारी ललिता नेताम पिता शेष कुमार नेताम और छुरा विकासखंड के ग्राम कामराज निवासी राजेश ओटी की लाश तैरती हुई मिली, और अब मुड़ागांव के ऑटो पार्ट्स संचालक कुंजबिहारी साहू ग्राम खरखरा ने अपने ही दुकान में किसी अज्ञात कारणों से हत्महत्या कर लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.