एक देश एक चुनाव की संगोष्ठी के कार्यक्रम सम्पन्न
महासमुंद। आज एक देश एक चुनाव की संगोष्ठी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी जी , अध्यक्षता बसना के लोकप्रिय विधायक श्री सम्पत अग्रवाल जीके मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री विजय शंकर विशाल जी एवं श्री रमेश कर जी ने एक देश एक चुनाव पर अपना उदबोधन दिया।हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सोच और उनके कार्यशैली को बताते हुए श्री विशाल जी ने कहा कि देश क़ो नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु एक देश एक चुनाव नितांत आवश्यक है। श्री रमेश कर जी ने भी अपने भारी खर्च से बचने हेतु चुनाव प्रणाली में सुधार हेतु राष्ट्र की सरकार के साथ हमें कदम मिला कर चलने कहा। बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल जी ने सभा क़ो सम्बोधन में कहा कि भारत क़ो विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना हमें पूरा करने है। और केंद्र सरकार के एक देश एक चुनाव में हम सभी क़ो सहभागिता देना है। कार्यक्रम में आभार व्यक्त बसना मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव जी किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी, विधानसभा संयोजक डा श्री एन. के. अग्रवाल जी, अ ज जा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश भोई जी, जनपद अध्यक्ष बसना श्रीमती डिलेश्वरी निराला जी, जनपद अध्यक्ष पिथौरा श्रीमती उषा धृतलहरे जी, जनपद उपाध्यक्ष श्री मोहित पटेल जी, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष डा खुशबु अग्रवाल जी, पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद जी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी,माधव साव जी वर्तमान गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष श्री नरहरि पोरते जी, सांकरा मंडल अध्यक्ष श्री हलधर साव जी, पिथौरा मंडल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा जी पिरदा मंडल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु प्रधान जी एवं भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.