Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 15, 2025

अवैध गांजा तस्करी करते दो अंतर्जिला आरोपी जेल दाखिल

 अवैध गांजा तस्करी करते दो अंतर्जिला आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट   


बलौदाबाजार भाटापारा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेन रोड में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो अंतर्जिला आरोपियों को सोनाखान चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि "ऑपरेशन विश्वास" के तहत चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर गत दिवस 14 अप्रैल को चौकी सोनाखान की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कसौंदी-राजादेवरी मेन रोड में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो अंतर्जिला आरोपियों को पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों एवं उसके मोटरसाइकिल का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया , जिसमें आरोपियों के पास रखें बैग एवं थैला से पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाही पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया , जिसमें कुल 11.548 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 1,15,480 रूपये है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से एक बिना नंबर मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध चौकी सोनाखान थाना कसडोल मे अपराध क्रमांक 255/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस  एक्ट पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से सोनाखान चौकी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण विवेचना में है।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


टोपसिंह पटेल उम्र 60 वर्ष और मनीराम सिदार उम्र 50 वर्ष दोनो निवासी ग्राम - बिरसिंहपाली ,  थाना - सरायपाली , जिला - महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad