Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 9, 2025

वामन द्वादशी,भगवान विष्णुके वामन अवतार की पूजा की जाती है। सभी समस्या ओं का निवारण होता है ।

 वामन द्वादशी,भगवान विष्णुके वामन अवतार  की पूजा की जाती है। सभी समस्या ओं का निवारण होता है ।    




         सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर-  भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र वामन द्वादशी प्रति वर्ष 2 बार मनाई जाती है। साल 2025 में वामन द्वादशी का व्रत बुधवार 09 अप्रैल 2025 को पड़ रहा है। एक चैत्र माह की शुक्ल द्वादशी तिथि को, और दूसरी बार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को। विष्णु जी के दस अवतारों में से वामन उनका पांचवां अवतार है। वामन द्वादशी का व्रत जातक के शत्रुओं का नाश करने वाला होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन श्रावण नक्षत्र हो, तो इस व्रत का महत्व कई गुना अधिक हो जाता है। भक्तों को इस दिन उपवास रखकर भगवान वामन की स्वर्ण प्रतिमा बनवा कर पंचोपचार करना चाहिए, और विधि-विधान से भगवान विष्णु के इस स्वरूप का पूजन करना चाहिए।

इस व्रत के फलस्वरूप श्री हरि अपने भक्तों को जीवन में संपूर्ण सुख व वैभव प्रदान करते हैं, और मरणोपरांत अपने निज धाम वैकुंठ धाम जाने का वरदान देते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस द्वादशी तिथि पर श्री हरि के वामन अवतार की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा जाता है कि यदि आप प्रतिदिन भगवान वामन को अर्पित किए हुए शहद का सेवन करते हैं, तो हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी। वामन द्वादशी पूजन व व्रत से व्यावसायिक सफलता मिलती है व पारिवारिक क्लेश दूर होता है।




वामन द्वादशी  के पवित्र दिन पर, अनुष्ठानों को आरंभ करने का सबसे आदर्श तरीका ब्राह्मणों को दही, चावल, और भोजन दान करना है क्योंकि इसे वामन द्वादशी  के दिन अत्यधिक शुभ माना जाता है।


भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए, भक्त इस दिन उपवास के साथ-साथ पूजा और अन्य अनुष्ठान भी करते हैं। विष्णु सहस्रनाम और अन्य विभिन्न मंत्रों का पाठ किया जाता है। पढ़े विष्णु मंत्र  भगवान विष्णु के नाम का 108 बार पाठ करते हुए, भक्त भगवान को अगरबत्ती, दीपक और फूल चढ़ाते हैं। भक्त शाम को वामन कथा सुनते हैं और फिर भगवान की आरती और भोग अर्पित करने के बाद, वे भक्तों को प्रसाद वितरित करते हैं।


वामन द्वादशी ।

इस दिन भगवान विष्णु को उनके वामन रूप में पूजा जाता है। इस दिन उपासक को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। नित्यक्रिया के बाद स्नान कर और फिर भगावन विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करनी चाहिए। उसके बाद, दिन की शुरुआत में आपको वामन देव की सोने या मिट्टी से बनी हुई प्रतिमा की पंचोपचार या षोडशोपचार पूजा करनी चाहिए।


इस दिन उपवास का भी विशेष महत्व है, इसलिए भक्त भगवान विष्णु के अवतार वामन देव को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इस दिन पूजा करने का सबसे उत्तम समय श्रवण नक्षत्र में होता है। इस नक्षत्र में भगवान वामन देव की सोने या मिट्टी से बनी प्रतिमा के सामने बैठकर वैदिक रीति-रिवाजों से पूजा की जानी चाहिए।


इस दौरान भगवान वामन देव की व्रत कथा को पढ़ना या सुनना चाहिए। कथा के समापन के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित करना चाहिए, और फिर ही उपवास खोलना लाभकारी होगा।


ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल, दही और मिश्री का दान करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है। इस दिन भक्त वामन देव की पूजा पूरे वैदिक विधि और मंत्रों के साथ करते हैं, तो उनके जीवन की सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है, अर्थात भगवान वामन अपने उपासकों की हर मनोकामना पूरी करते है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad