रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
मोहरा गांव में तीन दिवसीय रामायण समारोह का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उमंग और भक्ति का माहौल
खरोरा;--
ग्राम मोहरा में श्री राम भक्त परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रामायण समारोहकी शुरुआत भव्य रूप में हुई। यह धार्मिक आयोजन 08 अप्रैल 2025से प्रारंभ होकर 11 अप्रैल 2025तक चलेगा, जिसमें श्री मानस मण्डलीद्वारा राम कथा का संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू नववर्ष, रामनवमीएवं हनुमान जन्मोत्सवका संयुक्त रूप से पावन उत्सव मनाना है।समारोह के अंतिम दिन 12 अप्रैल 2025 को बुधवारको एक विशाल शोभायात्रानिकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा में झांकियाँ, भजन-कीर्तन, ध्वनि यंत्र और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु ग्रामवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे।श्रद्धालु एकत्र होकर दीप प्रज्वलित कर पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। आरती के दौरान सभी की आंखों में भक्ति और आस्था की झलक साफ दिखाई दी। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे कपड़ों, फूलों और भगवान श्रीराम की झांकी से सजाया गया है।समारोह में सैकड़ों दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है, जिनके नाम आयोजन पत्र में प्रकाशित किए गए हैं।यह आयोजन ग्रामवासियों के बीच एकता, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर सामने आया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.