Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 21, 2025

डायल 112 के शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोपी जेल दाखिल

 डायल 112 के शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - डायल 112 के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पामगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया डायल 112 मुलमुला वाहन में ड्यूटीरत आरक्षक को गत माह 25 अप्रैल को सुबह इवेंट/सूचना मिला कि व्यासनगर पामगढ़ में एक व्यक्ति अश्लील गाली गलौच कर रहा है एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलने पर डायल 112 में तैनात आरक्षक तत्काल संबंधित सूचक के पता व्यासनगर पामगढ़ गया , जहां पर सूचक एवं आरोपी शैलेन्द्र साहू मिला। डायल 112 में ड्यूटीरत पुलिस द्वारा समझाईस दिये जाने पर आरोपी शैलेन्द्र साहू द्वारा तुम पुलिस वाले मेरा कुछ नही उखाड़ सकते हो कहते हुये उसे अश्लील गाली गलौज करते हुये शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा , जहां पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी वहां से भाग गया। डायल 112 में ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारी की सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/25 धारा 296 , 351(3) , 221, 121 (1) , 132 , 238 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।  डायल 112 शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं ड्यूटीरत आरक्षक से अश्लील गाली गलौज करने संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं डीएसपी जितेन्द्र खूंटे के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी शैलेन्द्र साहू निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़‌ को उसके निवास पर घेराबंदी कर पकड़ा। जिसे हिरासत मे लेकर घटना के सम्बंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि. संतोष बंजारे , प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डेय , आरक्षक टिकेश्वर राठौर , दुर्गा जगत एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -  


शैलेन्द्र साहू उम्र 34 वर्ष निवासी - व्यासनगर पामगढ़ , थाना - पामगढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad