Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 21, 2025

एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

 एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को दिये कई अतिआवश्यक निर्देश 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सक्ती - पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा थाना डभरा में थाना चंद्रपुर , थाना डभरा एवं चौकी फगुरम के थाना प्रभारियों , विवेचकों एवं संबंधित स्टाफ की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन समीक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिसमें सभी लंबित प्रकरणों , विशेषकर गंभीर अपराधों एवं लंबित मर्ग की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही समय-सीमा के भीतर  चालान प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। बीट सिस्टम की प्रभावशीलता , बीट पुलिस की नियमित उपस्थिति , जनता से संवाद एवं निगरानी व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया। इसके सुधार हेतु आवश्यक निर्देश देने के साथ ही इस संबंध में प्रभावी बीट व्हॉट्सप ग्रुप बनाने के निर्देश दिये गये। जनसहभागिता बढ़ाने एवं पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई और स्थानीय प्रतिनिधियों व नागरिकों से संवाद कायम रखने के निर्देश दिये गये। सीसीटीएनएस सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों एवं सिपाहियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा हेतु सार्वजनिक रूप से सराहा गया तथा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ईनाम प्रदान किया गया। हाल ही में अधिसूचित नये विधिक प्रावधानों की जानकारी बैठक में दी गई , जिससे अधिकारीगण अद्यतन रहकर कार्य कर सकें। पुलिस कार्यप्रणाली में उपयोगी ई - साक्ष्य , ई - समंस जैसे नवीन मोबाइल एप्लिकेशनों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके उपयोग हेतु प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये कि कानून व्यवस्था बनाये रखने , लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार में कोई कमी ना हो। इस समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती अंजलि गुप्ता , थाना प्रभारी डभरा कमल किशोर महतो , थाना प्रभारी चंद्रपुर गगन बाजपेई , चौकी प्रभारी फगुरम सउनि संतोष तिवारी , डभरा अनुभाग  के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रीडर प्रधान आरक्षक शरद जगत , कांस्टेबल अश्विनी राठौड़ , किशन बरेठ एवं साइबर प्रकोष्ठ से प्रधान आरक्षण प्रेम राठौड़ उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad