Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 21, 2025

अमरकोट धान घोटाला: 1.65 करोड़ की गड़बड़ी उजागर तीन कर्मचारी निलंबित एफआईआर के निर्देश।

 अमरकोट धान घोटाला: 1.65 करोड़ की गड़बड़ी उजागर




तीन कर्मचारी निलंबित एफआईआर के निर्देश।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


रायपुर- महासमुंद जिले के अमरकोट स्थित धान उपार्जन केंद्र में बड़े पैमाने पर अनियमितता का खुलासा हुआ है। कलेक्टर महासमुंद के निर्देश पर गठित जांच दल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि  केंद्र में 11,416 बोरियों के बराबर 5348.68 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये है।


जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस गड़बड़ी के लिए केंद्र प्रभारी कार्तिकेश्वर यादव, बारदाना प्रभारी तेजराम पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र पटेल संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर द्वारा धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 15.9 और त्रिपक्षीय अनुबंध की कंडिका 12.8 एवं 12.11 के तहत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।कलेक्टर ने कहा है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह निरीक्षण में लापरवाही मानी जाएगी और उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad