भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पशु की सहायता से वजन एवं सवारी ढोने का कार्य दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक प्रतिंबंधित
बालोद, 07 मई 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पशु की सहायता से वजन एवं सवारी ढोने का कार्य 01 मई से 30 जून तक दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक निरंतर बना रहता है। इस दौरान पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से पशु बीमार हो सकते है अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। पशुओं के प्रति कुरता का निवारण, परिवहन एवं कृषि पशुओं पर क्रूरता के निवारण नियम 1965 के नियम 6 (3) के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में पशु की सहायता से चलने वाले साधन जिसमें वजन एवं सवारी ढोने का कार्य किया जाता है। ऐसे कार्य 01 मई से 30 जून तक दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक प्रतिबंधित किया जाता है। यह आदेश सम्पूर्ण बालोद जिले में तत्काल प्रभावशील होगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.