Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 8, 2025

प्रदेश के बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने लंबे आंदोलन के बाद लैब असिस्टेंट के रूप में समायोजन के सरकार के फैसले के बाद आंदोलन को समर्थन प्रदान करने वाले मानिकपुरी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों को गुलदस्ता मिठाई भेंट कर आभार व्यक्त किए।

 प्रदेश के बीएड प्रशिक्षित  सहायक शिक्षकों ने लंबे आंदोलन के बाद लैब असिस्टेंट के रूप में समायोजन के  सरकार के फैसले के बाद आंदोलन को समर्थन प्रदान करने वाले मानिकपुरी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों को गुलदस्ता मिठाई भेंट कर आभार व्यक्त किए।



       रायपुर । आज प्रदेश के बर्खास्त  बी एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के समूह ने छः माह तक संघर्षशील आंदोलन के परिणामतः सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में  लैब असिस्टेंट के रूप में शिक्षा विभाग में सामयोजन करते हुए वापिस शासकीय सेवा में बहाल करने के निर्णय लेने के बाद,




 इनके इस आंदोलन को प्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर संबल प्रदान करने वाले विभिन्न सामाजिक/ शिक्षक संगठनो को आभार प्रकट करने बी एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के यश वर्मा, आशा  मानिकपुरी,नीलम साहू, सीमा साहू, ज्योति चंद्राकर, कौशल दास मानिकपुरी आदि पदाधिकारीगण छ्ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता तारण दास मानिकपुरी जी को गुलदस्ता मिठाई भेंट किए 




जो कि छ्ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा तथा प्रदेश मानिकपुरी समाज के प्रतिनिधि के रूप में इनके आंदोलन को अपने जोशीले भाषण के साथ आंदोलन में जज्बा के साथ डटे रहने प्रेरित करते रहे। वहीं प्रदेश मानिकपुरी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों श्री सुंदर दास मानिकपुरी जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिकपुरी समाज छ्ग), श्री तारण दास मानिकपुरी जी (प्रदेश प्रवक्ता, मानिकपुरी समाज & छ्ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा), श्री किसुन दास मानिकपुरी जी (जिला दुर्ग कोषाध्यक्ष मानिकपुरी समाज), श्रीमती राधारमणि मानिकपुरी जी आदि को गुलदस्ता मिठाई भेंट कर समर्थन एवं सहयोग हेतु आभार व्यक्त किए। वहीं मानिकपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ ललित मानिकपुरी जी से वीडियो काँफ्रेंस के माध्यम से आभार व्यक्त किए, जिस पर डॉ साहब ने पुनः बधाई शुभकामनाओं के साथ मान. विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ्ग का आभार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad