Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 11, 2025

व्यवहार न्यायालय छुईखदान में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 व्यवहार न्यायालय छुईखदान में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।



 खैरागढ़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय सुषमा सावंत के मार्गदर्शन में न्यायालय छईखदान में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ईशान व्यास द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजीनामा योग्य धाराओं में आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत में निराकरण करने के लिए सिविल वाद प्रकरण, रेगुलर क्रिमिनल, मोटर यान अधिनियम, ट्रैफिक चालान, चेक अनादर अधिनियम, बैंक संबंधित मामले, विद्युत संबंधित मामले, एवं नल जल कर से संबंधित मामले पेश किए गए थे पी.एल.व्ही सनील कुमार द्वारा बताया गया की उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से व्यवहार न्यायालय छुईखदान में लंबित मामलों में से रेगुलर क्रिमिनल 7  प्रकरण, चेक अनादर अधिनियम 8 प्रकरण, आबकारी अधिनियम ,जुआ अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम  455  प्रकरण, कुल 470 प्रकरणों में राजीनामा हुआ।  नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह में आयोजन किया जाता है। जिसमें राजीनामा तथा आपसी भाईचारा से अपने प्रकरण का निराकरण करते हैं ।उक्त नेशनल लोक अदालत में तालुका विधिक सेवा समिति छुईखदान द्वारा दिव्यांगजन को आने-जाने तथा चलने फिरने में परेशानी ना हो इसलिए व्हीलचेयर कि सुविधा उपलब्ध कराई गई थी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी छुईखदान के सहयोग  से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्तागण तथा पक्षकारो को स्वास्थ्य संबंधित चेक अप  कर दवाइयां वितरण किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad