Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 26, 2025

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

 ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्या - ट्रैक्टर शो रूम से ट्रॉली चोरी करने के प्रकरण में शिवरीनारायण पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  प्रकरण में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं अन्य आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                        इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी लोकनाथ मानिकपुरी निवासी शारदा भाटा थाना सरसीवां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका सुल्तानिया ट्रैक्टर का शोरूम शिवरीनारायण शबरी चौक के पास है , जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा रहता है। लाल कलर का वंदना ट्रेक्टर ट्रॉली को इक्कीस - बाईस मई की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपार्ट पर अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 303 (2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्या विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में तत्काल साइबर टीम जांजगीर एवं थाना शिवरीनारायण को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके पालन में साइबर टीम जांजगीर व थाना शिवरीनारायण द्वारा घटनास्थल जाकर बारिकी से निरीक्षण कर चोरी गये ट्रेक्टर ट्रॉली एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम द्वारा टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदेही आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने  अपने अन्य साथियों के साथ इक्कीस - बाईस मई की दरम्यानी रात्रि को अपने टैक्टर इंजन के साथ व पल्सर मोटर सायकल से शिवरीनारायण जाना और सुल्तानिया टैक्टर शोरूम जाना , रात्रि में चोरी कर ट्राली को टैक्टर में जोड़कर ले जाना बताया। चोरी गये मशरूका ट्रैक्टर का ट्रॉली कीमती 01 लाख 80 हजार व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर कीमती 90 हजार ट्रैक्टर इंजन कीमती पांच लाख को बरामद किया गया। आरोपी से अन्य चोरी के सम्बंध में पूछताछ करने पर उन्होंने जांजगीर खोखसा फाटक कैंपस से एक नीले रंग के ट्रैक्टर ट्रॉली को भी चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का पाये जाने  शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया एवं प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक सायबर प्रभारी , निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण , साइबर टीम प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे , शहबाज अहमद , अर्जुन यादव , हजारी लाल मेरसा सायबर सेल जांजगीर एवं प्रधान आरक्षक विजय निराला , आरक्षक प्रवीण साहू का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


दुर्गा प्रसाद लहरे निवासी - चंदनिया , थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad